Mussorie Hill Station: 'पहाड़ों की रानी' मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो इस हिल स्टेशन की यात्रा को अपनी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। दिल्ली और हरिद्वार से करीब होने की वजह से मसूरी की यात्रा बहुत पसंद की जाती है। मानसून के मौसम में अगर आप मसूरी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस मौसम में आपको यहां हरियाली से भरपूर वातावरण देखने को मिलेगा।
मसूरी में घूमने की प्रमुख जगहें: कैमल्स हंप, कंपनी गार्डन, मसूरी लेक और क्लब हाउस मसूरी में घूमने की प्रमुख जगहें हैं। इसके अलावा आप हिमालय की चोटियों के मनोरम दृश्य को देखने के लिए मसूरी का सबसे ऊंचा बिंदु लाल टिब्बा जा सकते हैं।
क्या करें और जरूरी टिप्स: मसूरी में पर्यटकों के लिए करने को बहुत कुछ है। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के साथ ही आप यहां स्वादिष्ट पहाड़ी भोजन का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूलें। पहाड़ों की खूबसूरती को महसूस करें और लोकल मार्केट से शॉपिंग करें।
कैसे पहुंचें मसूरी: देहरादून इसके निकटतम रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी लेकर आराम से मसूरी पहुंच सकते हैं। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) इसके निकटतम एयरपोर्ट है। सड़क मार्ग का चयन अगर आप करते हैं तो जान लें कि दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार से नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
