यात्रा

Kathmandu Travel Guide: पहली बार काठमांडू जा रहे हैं? ऐसे करें शहर की सैर

Kathmandu Travel Guide: हिमालय की गोद में बसा काठमांडू अपने खूबसूरत मंदिरों, रंगीन बाजारों, स्वादिष्ट खाने और शांत माहौल के लिए दुनिया भर में मशहूर है। चाहे आप मंदिरों में दिलचस्पी रखते हों, हिमालय की खूबसूरती देखना चाहते हों या बस एक सुकूनभरा ट्रैवल करना चाहते हों आपके लिए नेपाल की यात्रा बेस्ट होगी।

Image

Kathmandu Travel Guide

Nepal Travel Tips: बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नेपाल ट्रिप आपके लिए बेहद स्पेशल हो सकती है। नेपाल की राजधानी काठमांडू एक ऐसा शहर है जो आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकता है। यहां आपको इतिहास, संस्कृति, आध्यात्मिकता और एडवेंचर सब कुछ एक साथ मिलता है। अगर आप पहली बार काठमांडू जा रहे हैं, तो यह ट्रैवल गाइड आपकी यात्रा को आसान और यादगार बना देगी।

काठमांडू में देखने लायक टॉप जगहें

काठमांडू में देखने लायक टॉप जगहें- पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूपा, स्वयम्भूनाथ (मंकी टेम्पल), दरबार स्क्वायर (युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट), थमेल स्ट्रीट (नाइटलाइफ, कैफे, शॉपिंग और ट्रेकिंग गियर) हैं।

काठमांडू में क्या करें

एवरेस्ट को नजदीक से देखने के लिए हिमालय का हेली राइड या माउंटेन फ्लाइट लेना ना भूलें। स्थानीय बाजारों में शॉपिंग करने के साथ ही नेपाल का पारंपरिक खाना जैसे- मोमो, थुक्पा, सेल रोटी और नेपाली थाली का स्वाद लें।

काठमांडू पहुंचने का तरीका

अगर आप प्लाइट से जाने का प्लान कर रहे हैं तो भारत के प्रमुख शहरों-दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता से काठमांडू के लिए आपको डायरेक्ट फ्लाइट मिल जाएगी। सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि सोनौली, रूपैडिया और रक्सौल बॉर्डर से बस या टैक्सी लेकर आसानी से आप काठमांडू पहुंच सकते हैं।

काठमांडू ट्रैवल टिप्स

मंदिरों में ड्रेस कोड का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हर जगह डिजिटल पेमेंट नहीं चलती है ऐसे में नकद पैसे साथ रखें। रात में बहुत सुनसान जगहों पर ना जाएं। नाइटलाइफ एन्जॉय करने के लिए अगर आप थमेल स्ट्रीट जाएं तो अपनी लोकेशन किसी परिचित के साथ जरूर शेयर करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article