यात्रा

Nageshwar Jyotirlinga Temple: गुजरात में है नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, भगवान शंकर का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि पर ऐसे पहुंचें यहां

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 8, 2024, 08:27 AM IST

Nageshwar Jyotirlinga Temple in Gujarat Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: नागेश्वर मंदिर का एक प्रमुख आकर्षण भगवान शिव की 80 फीट ऊंची विशाल मूर्ति है। महाशिवरात्रि पर आज यहां आकर आप भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Image

Nageshwar Jyotirlinga Temple: गुजरात में है नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।

Photo : Twitter

Nageshwar Jyotirlinga Temple in Gujarat Best Time to Visit, Timings, Nearby Places: नागेश्वर मंदिर (Nageshwar Jyotirlinga Temple) भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों (Nageshwar Jyotirlinga) में से एक है और द्वारका में स्थित है। ये गुजरात (Gujarat) में सौराष्ट्र के तट पर गोमती द्वारका और बैत द्वारका द्वीप के बीच के मार्ग पर स्थित है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (Nageshwar Jyotirlinga Mandir) को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है, जैसे नागनाथ मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर और नागेश्वर मंदिर। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग तीन मुखी वाला रुद्राक्ष है। रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसू भी कहा जाता है। भगवान शंकर (Lord Shiva) के भक्तों का मानना है कि जो लोग भगवान नागेश्वर (Lord Nageshwar) की पूजा करते हैं, वे नकारात्मकता से मुक्त हो जाते हैं।

नागेश्वर मंदिर का एक प्रमुख आकर्षण भगवान शिव की 80 फीट ऊंची विशाल मूर्ति है। मंदिर अपने आप में विशिष्ट हिंदू वास्तुकला की विशेषता है। नागेश्वर शिव लिंग पत्थर से बना है, जिसे द्वारका शिला के रूप में जाना जाता है, जिस पर छोटे चक्र होते हैं। मंदिर पहुंचने के लिए आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग या फिर हवाई मार्ग से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि (Travel) आप भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग कैसे पहुंच सकते हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आपको यहां कौन से मौसम में आना चाहिए। इसके अलावा ये भी बताएंगे कि आप यहां आकर कहां-कहां ठहरने के साथ क्या-क्या खा सकते हैं। आज 8 मार्च को आप महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024) के मौके पर यहां आकर भोलेनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

फ्लाइट से कैसे पहुंचे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (How to reach Nageshwar Jyotirlinga Temple by Flight)

मंदिर के पास का एयरपोर्ट जामनगर है, जो द्वारका से लगभग 137 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जामनगर एयरपोर्ट नियमित उड़ानों से मुंबई से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप आसानी से प्राइवेट टैक्सी लेकर मंदिर भी पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट के बाहर आपको बस भी मिल जाएगी।

रेल से कैसे पहुंचे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (How to reach Jyotirlinga Temple by Train)

मंदिर के सबसे पास का रेलवे स्टेशन द्वारका रेलवे स्टेशन है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा हुआ है। आप ट्रेन से यहां आसानी से आ सकते हैं। ट्रेन से उतरने के बाद अब आप आसानी से ऑटो या कैब लेकर मंदिर जा सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी 18 किलोमीटर है।
Nageshwar Jyotirlinga Temple Gujarat

Nageshwar Jyotirlinga Temple Gujarat

सड़क से कैसे पहुंचे नागेश्वर ज्योतिर्लिंग (How to reach Jyotirlinga Temple by Road)अब बात सड़क मार्ग की करें तो आप सड़क के रास्ते भी आसानी से यहां पहुंच सकते हैं। आप अपनी खुद की कार, प्राइवेट टैक्सी, बस से यहां आसानी से आ पाएंगे। वहीं जामनगर और अहमदाबाद से द्वारका के लिए डायरेक्ट बसें उपलब्ध हैं और द्वारका से नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की दूरी 18 किलोमीटर (25 मिनट की ड्राइव) है। इसके अलावा द्वारका से ऑटो-रिक्शा और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में आने का सबसे बढ़िया समय (Best time to Visit Nageshwar Jyotirlinga)

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम के दौरान अक्टूबर से मार्च तक है। इन महीनों के दौरान मौसम सुहावना रहता है। शिवरात्रि के दौरान यहां भगवान शंकर के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
Nageshwar Jyotirlinga

Nageshwar Jyotirlinga

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के खुलने का समय (Nageshwar Jyotirlinga Temple Opening Timings)

मंदिर हफ्ते के सभी दिनों में सुबह 6 बजे खुलता है और रात 9:30 बजे बंद हो जाता है। दर्शन सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कर सकते हैं। इस दौरान मंदिर में तरह-तरह के अनुष्ठान भी किए जाते हैं। इन अनुष्ठानों में सुबह, दोपहर और शाम की पूजा और आरती शामिल हैं।

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Nageshwar Jyotirlinga Temple)

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं। द्वारका यात्रा के दौरान आपको बेत द्वारका द्वीप, श्री द्वारकाधीश मंदिर, प्रकाशस्तंभ, द्वारका बीच, शिवराजपुर बीच, रुक्मिणी देवी मंदिर, गोमती घाट, गोपी सरोवर, सुदामा सेतु,

श्री स्वामीनारायण मंदिर, नेक्सॉन बीच आदि जा सकते हैं।

Nageshwar

Nageshwar

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में ठहरने और खाने की व्यवस्था (Accommodation and food arrangements at Nageshwar Jyotirlinga)

नागेश्वर मंदिर में ठहरने और खाने-पीने के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें लग्जरी होटल से लेकर बजट होटल भी शामिल हैं। होटल के साथ ही आपको लॉज और धर्मशाला भी मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से यहां कमरे बुक कर सकते हैं। बात अगर खाने-पीने की करें तो यहां आपको बहुते सारे ढाबे, कैफे, रेस्टोरेंट आदि मिल जाएंगे। यहां आने पर आपको यहां की लोकल डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article