यात्रा

Wildlife In India: इस गर्मी भारत में वाइल्ड लाइफ का करें दीदार, जन्नत से कम नहीं हैं ये 3 नेशनल पार्क

Wildlife In India: गर्मी का महीना वन्य जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। जैसे-जैसे पानी कम होता जाता है, वैसे-वैसे जंगली जानवर आसपास खाने और पानी की तलाश में निकलते हैं, जिससे उन्हें देखने के बेहतर मौके मिलते हैं। अगर आप नेशनल पार्क जाने की योजना बना रहे हैं, तो इस गर्मी के सीजन में इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Image

Wildlife In India

Wildlife In India: चहल-पहल वाले शहरों में रहकर अगर बोर हो गए हो तो यहां कुछ समृद्ध सांस्कृतिक कस्बों के अलावा, वन्यजीवों से भरे कुछ शांत अभयारण्य भी हैं जो आपको सबसे शानदार यात्रा अनुभव प्रदान कर सकता है। हमारे देश में 100 से अधिक नेशनल पार्क हैं, जो 15,600 वर्ग मील से अधिक संरक्षित भूमि को कवर करते हैं। शायद ही आपको इस बात का पता हो कि भारत के कई वन्यजीव अभयारण्य कभी महाराजाओं के शिकार के अभ्यारण्य भी रह चुके हैं। इस गर्मी के सीजन आप इन 3 नेशनल पार्क को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

नागरहोल नेशनल पार्क: कर्नाटक में स्थित नागरहोल नेशनल पार्क हरे-भरे जंगल से घिरा हुआ है। देश के प्रमुख बाघ स्थलों में से एक ये जगह घूमने-फिरन के लिए बेस्ट लोकेशन है। सुगंधित चंदन, सागौन के पेड़ों और बांस के घने पेड़ों ने इस नेशनल पार्क की खूबसूरती में चार चांद लगाए हैं। गर्मी का महीना यहां जलीय पक्षियों, मगरमच्छों और भारतीय हाथियों को देखने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।

केवलादेव नेशनल पार्क: राजस्थान में स्थित केवलादेव नेशनल पार्क हर पक्षी विज्ञानी का सपना है क्योंकि यहां सैकड़ों से ज्यादा पक्षी प्रजातियां हैं। 19वीं सदी का ये नेशनल पार्क कभी महाराजाओं के लिए बत्तखों के शिकार का मैदान था। 1976 में यह पक्षी अभयारण्य और 1982 में राष्ट्रीय उद्यान बन गया।

पेरियार वन्यजीव अभयारण्य: केरल में स्थित पेरियार वन्यजीव अभयारण पश्चिमी घाट में स्थित एक हरा-भरा नेशनल पार्क है। जो इसे अन्य स्थानों से अलग बनाता है वह है इसकी खूबसूरती। यह हाथियों की बड़ी आबादी और पेरियार झील पर सुंदर नाव सफारी के लिए पर्यटकों का ध्यान खींचता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article