बिजनेस

Festive Season में किस Bank के Credit Card पर मिल रही सबसे ज्यादा छूट? चेक करें ऑफर्स

फेस्टिव सीजन पर ट्रैवल बुकिंग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी पर क्रेडिट कार्ड के साथ शानदार डिस्काउंट पाया जा सकता है। हालांकि, कौन-से बैंक कार्ड पर कौन-सा ऑफर दिया जा रहा है यह चेक करना जरूरी है।

Image

फेस्टिव सीजन में किस बैंक कार्ड के साथ मिलेगा सबसे ज्यादा डिस्काउंट (AI Generated Image)

त्योहारों के दौरान खरीदारी, इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीद और घूमने की योजना बनाने वालों के लिए क्रेडिट कार्ड (Credit Card) पर मिलने वाले डिस्काउंट फायदेमंद हो सकते हैं। HDFC Bank, ICICI Bank, SBI Card, Axis Bank और Kotak Mahindra Bank अलग-अलग खरीदारी पर इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ऑफर दे रहे हैं। ग्राहकों को चुनिंदा ट्रैवल बुकिंग पर 20,000 रुपये तक, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 16,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। हालांकि, वास्तविक बचत कार्ड और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी।

ट्रैवल बुकिंग पर किस बैंक का ऑफर बेहतर?

अगर आप त्योहारों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं होटल स्टे और इंटरनेशनल फ्लाइट पर डिस्काउंट पा सकते हैं। Kotak Mahindra बैंक के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से MakeMyTrip पर 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, इसकी अधिकतम सीमा 20,000 रुपये रहेगी। वहीं, HDFC बैंक के EASYEMI ऑफर के तहत MakeMyTrip पर फ्लाइट बुकिंग में 9,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। बैंक एलिजिबल डोमेस्टिक होटल बुकिंग पर Agoda के जरिए 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी देता है, जिसकी अधिकतम सीमा 3,000 रुपये है। इसके अलावा, Cleartrip के होटल गिफ्ट वाउचर पर 15% की छूट भी मिलती है।

ICICI बैंक के चुनिंदा कार्ड से MakeMyTrip पर इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग में 12 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये है। SBI Card पर एलिजिबल Air India EMI लेनदेन में 10,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, Axis बैंक के चुनिंदा कार्ड से Yatra पर फ्लाइट बुकिंग में 12 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने पर कहां होगा फायदा?

टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन या होम अप्लायंस खरीदने वालों के लिए SBI कार्ड का Bajaj Electronics ऑफर खास हो सकता है। यहां न्यूनतम 20,000 रुपये की खरीदारी पर 16,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। HDFC बैंक के EASYEMI ऑफर में Vijay Sales पर 15,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। Reliance Digital पर एलिजिबल HDFC Card से EASYEMI के जरिए 7.5% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ICICI बैंक के एलिजिबल क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर Reliance Digital में 5% छूट मिलती है, जिसकी अधिकतम सीमा 12,500 रुपये है।

ऑनलाइन शॉपिंग पर भी मिल रहे ऑफर

Amazon पर ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड से 10% तक छूट मिल सकती है, जिसकी अधिकतम सीमा 11,250 रुपये है। SBI कार्ड पर एलिजिबल EMI लेनदेन में 10% इंस्टेंट डिस्काउंट की पेशकश है। Axis Bank के कार्ड पर गैर-EMI खरीदारी में 1,250 रुपये और एलिजिबव EMI लेनदेन में 1,750 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि किसी एक बैंक के कार्ड को हर खरीदारी के लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता। खरीदारी से पहले न्यूनतम खर्च, अधिकतम डिस्काउंट, एलिजिबल कार्ड और EMI की शर्तें जरूर जांचें। प्रोसेसिंग फीस, GST और ब्याज को भी ध्यान में रखें। सबसे जरूरी है कि केवल छूट के लालच में गैर-जरूरी खरीदारी न करें और क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का पूरा बिल समय पर चुकाएं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article