Mysterious Temples of India: भारत आस्था और अध्यात्म की भूमि है, लेकिन यहां कुछ ऐसे मंदिर भी मौजूद हैं जिनसे जुड़े रहस्य आज तक लोगों को हैरान करते हैं। इन मंदिरों के बारे में कई वैज्ञानिकों ने अलग-अलग शोध किए हैं। लेकिन इनके कुछ रहस्यों का स्पष्ट जवाब अभी तक नहीं मिल सका है। किसी मंदिर में आपको प्राकृतिक ज्योति जलती हुई मिलेगी, तो कहीं आपको समंदर में पत्थर तैरते हुए दिख जाएंगे। आइए जानते हैं देश के 5 ऐसे मंदिर जिनकी कहानियां रोमांच और रहस्य से भरपूर हैं। (Speritual Tourism)
1. पद्मनाभस्वामी मंदिर
दक्षिण भारत का पद्मनाभस्वामी मंदिर देश के सबसे चर्चित रहस्यमयी मंदिरों में गिना जाता है। मंदिर के तहखानों में अरबों रुपये की संपत्ति मिलने के बाद यह दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें मौजूद एक विशेष तहखाना जिसे "बी वॉल्ट" कहा जाता है। मान्यता है कि इस द्वार को केवल विशेष वैदिक मंत्रों से ही खोला जा सकता है। इसके भीतर क्या है, यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
2. लेपाक्षी मंदिर
वीरभद्र मंदिर जिसे लेपाक्षी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ये मंदिर अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद एक पत्थर का स्तंभ जमीन को पूरी तरह नहीं छूता और हवा में झूलता हुआ दिखाई देता है। लोग इसके नीचे कपड़ा या कागज निकालकर देखते हैं। कई एक्सपर्ट्स इस संरचना का अध्ययन कर चुके हैं, लेकिन सदियों पुरानी इस तकनीक का रहस्य पूरी तरह समझ नहीं पाए हैं।
3. कोणार्क सूर्य मंदिर
कोणार्क सूर्य मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अनोखा उदाहरण है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसकी मुख्य संरचना की छाया विशेष कोणों पर दिखाई नहीं देती है। इसके अलावा मंदिर के शीर्ष पर लगा विशाल चुंबक समुद्री जहाजों के दिशा-निर्देशन को प्रभावित करता था, ऐसी लोककथाएं भी प्रचलित हैं।
4. रामेश्वरम
रामेश्वर मंदिर भगवान राम से जुड़ी मान्यताओं का प्रमुख केंद्र है। रामेश्वरम और उसके आसपास ऐसे पत्थरों की चर्चा होती है जो पानी पर तैरते दिखाई देते हैं। इन पत्थरों को रामसेतु निर्माण से जोड़कर देखा जाता है।
5. ज्वाला देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश में मौजूद ज्वाला देवी मंदिर देवी के 51 शक्ति पीठों में एक माना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में सदियों से एक अग्मि ज्योति जल रही है। जिसकी ऊर्जा का स्रोत नहीं मिल सका है। इसकी ज्योति आज भी लोगों के लिए एक चमत्कार से कम नहीं है।
