यात्रा

Mumbai Places to Visit: लोनावाला से लेकर खंडाला तक, मुंबई के आसपास घूमने की ये हैं शानदार जगहें

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jul 3, 2023, 01:00 PM IST

Mumbai Places to Visit: मुंबई घूमने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट आते हैं। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई में घूमने की कई सारी सुंदर और बेहतरीन जगहें हैं। सिर्फ मुंबई ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं।

Image

Mumbai Places to Visit: मुंबई के आसपास घूमने की जगहें।

Photo : iStock

Mumbai Places to Visit: पिछले कुछ सालों में भारतीय (Indians) लोगों में घूमने (Travel) का शौक काफी तेजी से बढ़ा है। साल का शायद ही कोई महीना हो, जिसमें भारतीय कहीं न कहीं घूमने जाते ही हैं। मौसम गर्मी का हो, या सर्दी का... या फिर बारिश का, लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते ही हैं। यूं तो देश में घूमने की कई सारी जगहें हैं, लेकिन मुंबई (Mumbai) भी घूमने के लिए काफी स्पेशल है। मुंबई (Mumbai Places to Visit) घूमने के लिए देश ही नहीं, विदेशों से भी टूरिस्ट (Foreign Tourist) आते हैं। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई में घूमने की कई सारी (Tourist Places Near Mumabi) सुंदर और बेहतरीन जगहें हैं। सिर्फ मुंबई ही नहीं, उसके आसपास भी घूमने की कई सारी जगहें हैं। आज इसी को लेकर हम आपको बता रहे हैं कि घूमने के लिए मुंबई आने पर आप उसके आसपास कहां-कहां आसानी से घूम सकते हैं।

मुंबई के आसपास घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places Near Mumbai)

लोनावाला (Lonavala)

मुंबई के आसपास घूमने वाली सुंदर जगहों में एक है लोनावाल। लोनावाला अपनी शांत सुंदरता और शानदार परिदृश्यों के लिए फेमस है। चाहे झीलें हों, झरने हों, बगीचे हों या हरी-भरी हरियाली, लोनावाला में सब कुछ है। शहरी जीवन की भागदौड़ से बाहर निकालकर थोड़ी शांति के लिए लोनावला सही ऑप्शन साबित होता है। लोनावाला मुंबई से 100 किलोमीटर के अंदर घूमने के लिए टॉप टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ यहां छुट्टियां का मजा लेने के लिए आ सकते हैं। मुंबई से लोनावाल की दूरी 89 किलोमीटर है।

Lonavala

Lonavala

खंडाला (Khandala)

खंडाला की मनमोहक सुंदरता न केवल मुंबई बल्कि उसके आसपास के महानगरों से भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। खंडाला प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। खंडाला आने पर आप राजमाची किला, भुशी झील, वलवन बांध, शूटिंग पॉइंट और रिवर्सिंग स्टेशन घूम सकते हैं। खंडाला का मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मुंबई से खंडाला की दूरी 82 किलोमीटर है।

अलीबाग (Alibaug)

अलीबाग मुंबई के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। अलीबाग महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में एक छोटा सा तटीय शहर है, जो अपने समुद्र तटों, विला और सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। सालभर पर्यटकों की भारी संख्या के कारण अलीबाग को 'मिनी-गोवा' का नाम मिला है। अलीबाग मुंबई से करीब 96 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। अलीबाग मांडवा बीच का भी घर है, जो यहां होने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी फेमस है।

Alibaug

Alibaug

कामशेत (Kamshet)

लगभग 2200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हिल स्टेशन कामशेत कपल और साहसिक प्रेमियों के लिए मुंबई के पास 100 किलोमीटर के अंदर सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां आने पर आप सुहावना मौसम, घने जंगल, मनमोहक घाटियां, आश्चर्यजनक झरने और समृद्ध पहाड़ियों से भरी शानदार सुंदरता देख सकते हैं। आरामदायक वीकेंड के लिए कामशेत एक अच्छा ऑप्शन है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article