यात्रा

Best Railway Stations: सिर्फ खूबसूरत डेस्टिनेशन ही नहीं बल्कि इन शहरों के रेलवे स्टेशन भी हैं काफी खूबसूरत, देखें लिस्ट में किन शहरों के नाम हैं शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 15, 2023, 02:22 PM IST

Best Railway Stations: भारत में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। कोई अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है तो कोई अपने स्वादिष्ट फूड्स के लिए। किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की खूबसूरती की पहचान उसके रेलवे स्टेशन से की जाती है। अगर आप रेलवे स्टेशन पर उतरें और आपका स्टेशन ही गंदा मिले तो शहर में गंदगी का अंदाजा आप खुद ही लगा लेंगे।

Image

खूबसूरत रेलवे स्टेशन (Source:istock)

Best Railway Stations: भारत में घूमने के लिहाज से कई खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। कोई अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है तो कोई अपने स्वादिष्ट फूड्स के लिए। किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की खूबसूरती की पहचान उसके रेलवे स्टेशन से की जाती है। अगर आप रेलवे स्टेशन पर उतरें और आपका स्टेशन ही गंदा मिले तो शहर में गंदगी का अंदाजा आप खुद ही लगा लेंगे। लेकिन अगर आपको स्टेशन साफ सुथरा मिले तो आपका मन भी बहुत खुश होता है और साथ ही उस जगह पर घूमने में भी आनंद आता है। ऐसे में आज हम उन शहरों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो पर्यटन स्थलों के साथ-साथ अपने खूबसूरत और साफ-सुथरे रेलवे स्टेशन्स के लिए मशहूर हैं।

कून्नूर रेलवे स्टेशन

कून्नूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ये हिल स्टेशन जितना खूबसूरत है उतना ही खूबसूरत यहां का रेलवे स्टेशन भी है। रेलवे स्टेशन के आसपास के हरे-भरे नजारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यह रेलवे स्टेशन नीलगिरि माउंटेन रेलवे का हिस्सा है। अगर आप कभी भी यहां घूमने जाएं तो रेलवे स्टेशन जरूर जाएं।

चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन

चेन्नई रेलवे स्टेशन को साउथ इंडिया के द्वार के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई रेलवे स्टेशन लगभग 143 साल पुराना है। इस स्टेशन को हेनरी इरविन नामक व्यक्ति ने बनवाया था। इस स्टेशन की खूबसूरती हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन केरल का सबसे बड़ा और सबसे बिजी रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन को साल 1931 में बनाया गया था। इस रेलवे स्टेशन की बनावट इसकी खूबसूरती को बयां करती है।

चारबाग रेलवे स्टेशन

लखनऊ शहर अपनी खूबसूरती और जायकेदार खाने के लिए मशहूर है। लखनऊ का चारबाग़ रेलवे स्टेशन बेहद खूबसूरत स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के समय हुआ था। लवे स्टेशन की ऊपर से खिंची गई तस्वीरें बिल्कुल शतरंज की बिसात जैसी लगती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article