यात्रा

Mizoram Tourism: भारतीय पर्यटकों के बीच कैसे लोकप्रिय हुआ मिजोरम, जानें कारण

Tourism In Mizoram 2024-2025: टूरिज्म के क्षेत्र में मिजोरम का बोलबाला देखने को मिल रहा है। पर्यटक अपनी छुट्टियों के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में मिजोरम का ही रुख कर रहे हैं। भारत का पूर्वोत्तर का रत्न मिजोरम तेजी से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के पर्यटकों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थल बनता जा रहा है। मिजोरम टूरिज्म में बूस्ट देखने को मिला है जिसके पीछे का कारण समझने की कोशिश करते हैं।

Image

Mizoram Tourism

Rising Tourism In Mizoram: भारत का रत्न मिजोरम घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है। मिजोरम की गिनती अब भारत के उभरते हुए पर्यटन स्थलों में होने लगी है। मिजोरम में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के दौरान पर्यटकों की संख्या में 114% की वृद्धि देखी गई है। मिजोरम जो कभी पर्यटन उद्योग के हाशिये पर था, अब स्थानीय और विदेशी दोनों तरह के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 तक मिज़ोरम में 469,753 पर्यटक आए यात्रा के लिए आ चुके हैं।

2023-2024 में यहां 219,114 पर्यटकों ने यात्रा की थी ऐसे में ये संख्या दोगुने से भी ज्यादा है। इस संख्या में 464,742 पर्यटक घरेलू यात्री थे, जबकि 5,011 इंटरनेशनल ट्रैवलर्स हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन, जापान और जर्मनी सहित 80 से ज्यादा देशों से यात्रियों ने मिजोरम की यात्रा की है।

मिजोरम में पर्यटन बढ़ने के पीछे का प्रमुख कारण सतत पर्यटन नीति है। साल 2020 में इस राज्य ने सतत पर्यटन नीति लागू की, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण से पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस नीति के तहत यहां के पर्यटन को काफी ज्यादा बूस्ट मिला है।

इसके अलावा मिजोरम सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास पर भी अपना पूरा फोकस किया हुआ है। पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए यहां परिवहन नेटवर्क और आवासीय सुविधाओं में सुधार किया गया है। ऐसे में पर्यटकों के अनुभव में सुधार देखने को मिला।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article