यात्रा

भक्ति से भर देगी ये आध्यात्मिक ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज धार्मिक यात्रा करने का सुनहरा मौका दे रहा है। ये आध्यात्मिक ट्रिप आपको पूरी तरह से भक्ति से भर देगी। 5 दिन का ये टूर पैकेज रहने वाला है जिसमें आपको तमाम तरह की सुविधाएं भी मिल रही हैं। हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

भक्ति से भर देगी ये आध्यात्मिक ट्रिप

IRCTC Package 2026: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको आध्यात्मिक ट्रिप करने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का नाम 'MAHAKALESHWAR-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA DARSHAN' रखा गया है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 4 मार्च 2026 को रात 9 बजकर 45 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदौर जाने वाली तेज रफ्तार रेलगाड़ी से यात्रा शुरू होगी। पूरी रात रेलगाड़ी में सफर करते हुए आप आराम करेंगे। दूसरे दिन सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से आपको ओंकारेश्वर ले जाया जाएगा। यह सफर लगभग तीन घंटे का होगा।

ओंकारेश्वर भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र मंदिर है। यह शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यह मंदिर नर्मदा नदी के बीच बने एक द्वीप पर स्थित है, जिसे मंधाता या शिवपुरी कहा जाता है। यहां भगवान शिव के दो प्रमुख मंदिर हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भी भगवान शिव का अत्यंत पवित्र मंदिर है। यह भी बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। यह मध्य प्रदेश के प्राचीन शहर उज्जैन में स्थित है। मंदिर पवित्र क्षिप्रा नदी के किनारे बना हुआ है।

यहां विराजमान शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है, यानी यह अपने आप प्रकट हुआ है। मान्यता है कि इस शिवलिंग में स्वयं शक्ति का वास है, जबकि अन्य स्थानों पर शिवलिंग विधि-विधान से स्थापित किए जाते हैं। महाकालेश्वर को समय और मृत्यु के देवता के रूप में भी पूजा जाता है, इसलिए यहां की भस्म आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

काल भैरव मंदिर उज्जैन में स्थित एक और प्रसिद्ध मंदिर है। यह भगवान शिव के उग्र रूप काल भैरव को समर्पित है, जिन्हें शहर का रक्षक देवता माना जाता है। यहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां भगवान को प्रसाद के रूप में मदिरा चढ़ाई जाती है। यह परंपरा काफी समय से चली आ रही है और भक्त बड़ी श्रद्धा से इसे निभाते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा का पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 31370 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 18060 और 15805 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 14130 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NDR011 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9717641764,9717648888 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article