यात्रा

Budget Destination in Monsoon: मॉनसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये लो बजट वाली सुंदर डेस्टिनेशंस, कम कीमत में मिलेगा डबल मजा

Budget Destination in Monsoon: मॉनसून आने से पहाड़ियां और पहाड़ हरे-भरे हरियाली से भर जाते हैं, साथ ही झीलें भी चमकते पानी से लबालब भर जाती हैं। इसके अलावा जगह-जगह आपको झरने भी देखने को मिल जाते हैं।

Image

Budget Destination in Monsoon: मॉनसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें।

Photo : iStock

Budget Destination in Monsoon: मॉनसून (Monsoon) के आने साथ ही जहां कुछ लोग घूमने (Travel) का प्लान कैंसिल करते हैं तो कुछ घूमने के शौकीन लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। उन्हें खासतौर से मॉनसून (Monsoon 2023) का ही इंतजार होता है कि कब मॉनसून की एंट्री हो और फिर घूमने के लिए बैग उठाकर निकल पड़े। मॉनसून आने से पहाड़ियां और पहाड़ हरे-भरे हरियाली से भर जाते हैं, साथ ही झीलें भी चमकते पानी से लबालब भर जाती हैं। इसके अलावा जगह-जगह आपको झरने भी देखने को मिल जाते हैं। देश में मॉनसून के समय (Monsoon Time in India) घूमने की कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपके साथ कुछ ऐसी ही जगहों (Budget Destination in Monsoon) के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं। हालांकि मॉनसून में देश में घूमने की ये जगहें बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इनमें से किसी भी जगह का ट्रैवल प्लान बनाने से पहले मौसम के पूर्वानुमान को जरूर देखें।

मॉनसून में देश में घूमने की ये हैं बेस्ट जगहें (Best Places for Travel During Monsoon)

गोवा (Goa)

भारत में बारिश के मौसम में घूमने के लिए गोवा सबसे अच्छी जगहों में से एक हो। मॉनसून के दौरान गोवा के समुद्र तटों के पास रहना एक अलग ही फील देता है। साथ ही गोवा में मॉनसून की बारिश में भीगना और वहां का लोकल फूड और ड्रिंक पीना आपके टूर को और भी यादगार बना देता है। प्रकृति प्रेमी, साहसिक उत्साही, समुद्र तट प्रेमी को मॉनसून के दौरान गोवा का टूर प्लान जरूर करना चाहिए।

Goa

Goa

कूर्ग (Coorg)

भारत के सबसे खूबसूरत मानसून स्थलों में से एक कूर्ग न केवल कर्नाटक बल्कि भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। विशाल कॉफी बागानों से युक्त भव्य दृश्यों से भरपूर ये मॉनसून में घूमने की एक बढ़िया जगह है। बारिश के दौरान, एबी और जोग झरने अपनी पूरी ताकत से बहते हैं। इसके अलावा अगर आप साहसिक खेलों में रुचि रखते हैं, तो ताडियांडामोल की सबसे ऊंची चोटी पर ट्रेक पर निकलें, जो अपने अद्भुत दृश्यों के लिए जाना जाता है।

मुन्नार (Munnar)

मुन्नार वास्तव में केरल का स्वर्ग है। ये हिल स्टेशन मॉनसून के दौरान भारत में घूमने लायक खास जगहों में से एक है। मॉनसून के दौरान पहाड़ों की चोटियों पर धुंध छाई रहती है। साथ ही बारिश के बाद आए झरने अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करते हैं और वातावरण सुखदायक होता है। मॉनसून में सबसे अच्छी बात ये है कि मुन्नार में भीड़भाड़ कम रहती है और होटल और रिसॉर्ट्स बड़ा डिस्काउंट देते हैं।

Munnar

Munnar

फूलों की घाटी (Valley of Flowers)

उत्तराखंड में फूलों की घाटी पृथ्वी पर सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की यात्रा का आनंद लेने के लिए मॉनसून सबसे अच्छा समय है, क्योंकि बारिश के बाद यहां हर रंग के पहाड़ी फूल खिलते हैं। यहां आकर आप 400 से अधिक किस्मों के फूलों की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ों के आनंद और कई रंगों के फूलों के शानदार दृश्य के लिए ये जगह मॉनसून में घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है।

Valley Of Flowers

Valley Of Flowers

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Islands)

मॉनसून के दौरान भारत में मौज-मस्ती और मनोरंजक चीजें करने की बात आती है तो आपको अंडमान और निकोबार द्वीप सूमह सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लगभग 570 द्वीपों के साथ-साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले वन्य जीवन और रोमांचकारी वाटर स्पोर्ट्स से लैस ये जगह आपको बोर नहीं होने देगी। यहां आने पर आपको हैवलॉक द्वीप, बाराटांग और राधानगर समुद्र तट पर जरूर जाना चाहिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article