यात्रा

जुलाई में बाढ़ में बह गईं छुट्टियां, अगस्त में दो Long Weekends के मौके- देखें घूमने की डेट्स और डेस्टिनेशंस लिस्ट

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Jul 17, 2023, 09:50 PM IST

Long weekends in August 2023 Dates: जुलाई में आपने सोचा होगा कि मानसून का मजा किसी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर जाकर लिया जाएगा। लेकिन बाढ़ में सब पानी पानी हो गया। हालांकि अगस्त में आप इसकी भरपाई कर सकते हैं। इस महीने में दो लंबे वीकेंड बन रहे हैं। आप भी देखें इसकी डेट्स और घूमने वाले डेस्टिनेशंस।

Image

जुलाई में बाढ़ में बह गईं छुट्टियां, अगस्त में दो Long Weekends के मौके- देखें घूमने की डेट्स और डेस्टिनेशंस लिस्ट

Long weekends in August 2023 Dates: जुलाई में बहुत लोगों की तरह आपने भी घूमने की प्लानिंग की होगी लेकिन कुदरत ने इस महीने में ऐसा कहर बरपाया कि बाढ़ में सारे प्लान बह गए। जो बाहर निकले वो वहीं फंस गए और जो घर पर ही थे, उनका ऑफिस तक पहुंचना मुश्किल हो गया। उम्मीद की जा रही है मानसून की नाराजगी अगस्त महीने में कम हो जाएगी और सैर सपाटा आराम से होगा। वैसे अगस्त में अगर आप एक छुट्टी का जुगाड़ कर लें तो आपको दो लंबे वीकेंड घुमक्कड़ी के लिए मिल सकते हैं।

August 2023 Long Weekend Dates

पहला लॉन्ग वीकेंड आपको 15 अगस्त के पास मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस 2023 की छुट्टी मंगलवार को होगी। ऐसे में अगर आप सोमवार की छुट्टी लेते हैं तो 4 दिन की वेकेशन आराम से प्लान कर सकते हैं।

DateDayOccasion
12 AugustSaturday/शनिवारवीकेंड
13 AugustSunday/रविवारवीकेंड
14 AugustMonday/सोमवारलीव
15 AugustTuesday/मंगलवारहॉलिडे
इसी तरह अगस्त महीने में दूसरा लॉन्ग वीकेंड आपको 31 अगस्त के पास मिलेगा। इस दिन गुरुवार है और रक्षाबंधन की छुट्टी रहेगी। ऐसे में 1 सितंबर की छुट्टी लेकर आप चार दिन की वेकेशन एंजॉय करें।
DateDayOccasion
31 AugustThursday/गुरुवारहॉलिडे
01 SeptemberFriday/शुक्रवारलीव
02 SeptemberSaturday/शनिवारवीकेंड
03 SeptemberSunday/रविवारवीकेंड

August Travel Destinations

अगस्त के महीने में आप इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं -

1. राजस्थान का माउंट अबू अगस्त के महीने में घूमने के लिए बेस्ट जगह रहेगी। यहां आप दिलवारा टेंपल, गौमुख टेंपल, नक्की लेक, अचलगढ़ गांव जैसी जगहों का मजा ले सकते हैं।

2. UNESCO की लिस्ट में शामिल खजुराहो अगस्त में जाने की एक अच्छी ऑप्शन है। यहां मौसम भी अच्छा होता है और टूरिस्ट भी कम आते हैं। यहां आप खजुराहो के मॉन्यूमेंट्स के अलावा रानेह फाल्स, म्यूजियम आदि देख सकते हैं।

3. राजस्थान को एक्सप्लोर करने का मन हो तो जैसलमेर का प्लान बना लें। किले, म्यूजियम, राजसी खान पान, खूबसूरत नजारे - शाही मूड की छुट्टियां आप अगस्त में यहां बिता सकते हैं।

Jaisalmer Photo

Jaisalmer Photo

4. पहाड़ों की सैर का मन हो तो धर्मशाला का टिकट कटा कर निकल जाएं। पहाड़ियां, झरने, मंदिर, बढ़िया खाना - सब आपकी छुट्टियों को यादगार बना देगा।

5. अगस्त के महीने में आप काशी नगरी की सैर भी कर सकते हैं। हां, वाराणसी में इस दौरान थोड़ी उमस का सामना करना पड़ेगा लेकिन इस शहर की वाइब्स, खाना, गंगा आरती, मंदिरों के दर्शन के आगे वो परेशानी आपको बड़ी नहीं लगेगी।

Varanasi Photo

Varanasi Photo

6. लद्दाख की प्लानिंग भी आप आराम से अगस्त में कर सकते हैं। इस दौरान यहां का तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यानी आप आराम से यहां की छुट्टी का मजा ले सकते हैं।

7. साउथ में कहीं जाने का मन हो तो इंडिया के स्कॉटलैंड यानी कुर्ग की सैर कर लें। इसकी कुदरती खूबसूरती का बखान तो आपने कई बार सुना होगा तो बेहतर होगा कि इस बार प्लानिंग कर ही लें।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article