यात्रा

Less Crowded Destinations: मसूरी-शिमला छोड़िए, इस बार एक्सप्लोर करें ये अनदेखी जगहें, दिल्ली के हैं बेहद पास

Less Crowded Destinations: समय आ चुका है आपका कुछ नया एक्सप्लोर करने का। दिल्ली के आसपास कई ऐसी ऑफबीट और कम भीड़ वाली जगहें हैं जहां आपको सुकून, खूबसूरत नजारे और नेचर का असली मजा मिल जाएगा।

Image

ऑफबीट और कम भीड़ वाली जगहें

Less Crowded Destinations: आजकल ट्रैवल सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह तक घूमने तक ही सीमित नहीं है। लोग अब घूमने के साथ फील करना चाहते हैं। शांति, नेचर और खुद के साथ समय बिताने के लिए इसबार आप ट्रैवल का प्लान कर सकते हैं। कम भीड़ वाले डेस्टिनेशन का चुनाव आपको सुकून के साथ-साथ पूरी तरह से तरोताजा कर देगा। आज हम आपको जिन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं वहां ना ज्यादा शोर होता है और ना ही टूरिस्ट्स की भीड़, जिससे आपका अनुभव ज्यादा पर्सनल और रिलैक्सिंग बन जाता है।

दिल्ली से थोड़ी दूर, कई ऐसी जगहें हैं जो शांति और प्राकृतिक सौंदर्य से भरी हुई हैं। ये स्थान ना केवल आपको आराम देती हैं, बल्कि आपको यह सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि अबतक आप यहां घूमने क्यों नहीं आए। यहां हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां जाकर आपका मन वापस आने का नहीं करेगा।

खिर्सु

उत्तराखंड का खिर्सु एक छोटा सा गांव है, जो देवदार के जंगलों और सेब के बागों से घिरा हुआ है। यहां की ताजी हवा और हिमालय की सुंदरता आपको पूरी तरह से शांत कर देती है। यहां कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं है, बस चाय का आनंद लें और पहाड़ों की खूबसूरती का दीदार करें।

तोश

पार्वती घाटी में स्थित तोश एक शांत गांव है। यहां के कैफे, स्थानीय लोग, और अद्भुत व्यंजन आपको समय का ध्यान नहीं रहने देते। खूबसूरत सूर्यास्त और शांत वातावरण में, आप सोचेंगे कि क्या आप यहां कुछ महीने के लिए और रह सकते हैं।

पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में एक अद्भुत माहौल है। यहां की छतों वाले कैफे, शांत घाट, और संगीत की धुनें आपको जीवन को सरल बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। यह जगह आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।

लैंसडाउन

लैंसडाउन एक ऐसी जगह है जो शांति और स्वच्छता का अनुभव कराती है। यहां की शांत झीलें और लंबी सैर आपको शहर के शोर से दूर ले जाती हैं। आप यहां की प्राकृतिक सुंदरता में खुदको खोता हुआ महसूस कर सकेंगे। इसके अलावा यहां के पाइन फॉरेस्ट, शांत सड़कें और कूल मौसम आपको पूरी तरह रिलैक्स कर देंगे।

कैसे प्लान करें ट्रिप

इन सभी जगहों पर आप दिल्ली से 6 से 10 घंटे में आसानी से पहुंच सकते हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए ये परफेक्ट हैं। अक्टूबर से अप्रैल तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यहां आपको कम खर्च में ज्यादा अच्छा अनुभव मिलेगा और आप सच में ट्रैवल को महसूस कर पाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article