यात्रा

विदेश घूमने की प्लानिंग? कम खर्च में करें लाओस की सैर, जानें जरूरी टिप्स

Laos Travel Tips: इस सर्दी कम बजट में अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है। प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए फेमस लाओस की यात्रा का प्लान इस बार आप कर सकते हैं। एडवेंचर की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए ये ट्रिप बेहद खास रहने वाली है। कम खर्च में कैसे करें लाओस की सैर जाने कुछ जरूरी टिप्स।

Image

कम खर्च में करें लाओस की सैर

Laos Travel Guide: थाईलैंड या वियतनाम जाकर बोर हो गए हैं और यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो जान लें कि लाओस कम खर्च वाला और बेहद ही शांत देश है। हरी-भरी पहाड़ियां, बौद्ध संस्कृति और धीमी गति से चलने वाली जिंदगी लाओस की पहचान है। भीड़भाड़ से दूर शांति की अगर आपको चाह है तो हर हाल में आपको लाओस की यात्रा करनी चाहिए। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस देश में आपको हरे-भरे जंगल, ऊंचे पहाड़, नीले झरने और शांत नदियां मिल जाएंगी।

क्वांग सी वॉटरफॉल और नाम ओउ नदी जैसे बेहद सुंदर स्थल लाओस में मौजूद हैं। राफ्टिंग, कयाकिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ आप यहां उठा सकते हैं। वांग विएंग इसके लिए प्रसिद्ध है जहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं।

लाओस एक बजट-फ्रेंडली ट्रैवल डेस्टिनेशन है। यहां होटल, खाना, परिवहन सबकुछ बेहद सस्ता है। यहां ₹500 से ₹1000 में आपको बजट हॉस्टल मिल जाता है। फ्लाइट से लेकर घूमने-फिरने तक यहां एक सप्ताह का औसतन खर्च (प्रति व्यक्ति) बेहद कम होता है। ₹40,000 से ₹50,000 के खर्चे में आप यहां 5 से 7 दिन घूम सकते हैं।

थाट लुआंग स्तूप, मेकोंग नदी किनारा, पटूक्साई, हॉट एयर बलून राइड, थाम चांग गुफा, कुवांगसी वॉटरफॉल, वॉट शिएंग थोंग, सुबह का अल्म्स गिविंग सेरेमनी, माउंट फूसी का रुख आप कर सकते हैं। यात्रा से पहले जान लें कि भारत के प्रमुख शहरों से सीधे लाओस के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। आम तौर पर बैंकॉक (थाईलैंड), हनोई (वियतनाम) या सिंगापुर के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेना पड़ता है। फ्लाइट समय (कनेक्टिंग के साथ)- लगभग 6–10 घंटे का वक्त लगता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article