अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। खूबसूरत समुद्र तट के साथ ही नेचर और हरियाली से भरपूर ये जगह पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाती है जहां आपके पास 6 दिन और 5 रात बिताने का मौका है।
इस टूर पैकेज का नाम फैमिली अंडमान गोल्ड है जिसे भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किया गया है। 24 नवम्बर 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आपको आना होगा।
24 नवम्बर के अलावा भी अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि एयरपोर्ट तक आपको खुद अपना खर्च करके आना होगा। फ्लाइट का खर्चा पैकेज में शामिल नहीं है।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए होगा।
सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 48255 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 30600, 26920 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 17245 रुपए है।
इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8595904080, 90313 40025 संपर्क कर सकते हैं।
अंडमान के राधानगर, लैजेंड्री हवे और कॉरल बीच काफी फेमस हैं। वॉसब्रॉक और माउंट हार्डिंग जैसे हाइकिंग स्पॉट्स यहां प्राकृतिक प्रेमियों को खासा लुभाते हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और जेट स्की जैसी वॉटर स्पोर्ट्स का भरपूर मजा भी आप यहां ले सकते हैं।