यात्रा

Lakshadweep Tourism: बिना झंझट प्लान करें आईलैंड वेकेशन, लक्षद्वीप जाना हुआ बेहद आसान, समझ लें सबकुछ

Lakshadweep Tourism: इस बार आप वेकेशन के लिए बिना झंझट के लक्षद्वीप जाने का प्लान कर सकते हैं। लक्षद्वीप, भारत का एक खूबसूरत द्वीप समूह है। यहां पहुंचने के लिए हवाई और समुद्री दोनों तरीके उपलब्ध हैं।

Image

बिना झंझट प्लान करें आईलैंड वेकेशन

Lakshadweep Tourism: अगर आप लक्षद्वीप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए पुराने और कड़े नियमों में ढील दे दी है। अब आपको परमिट के लिए आवेदन करने से पहले पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) बनवाने की जरूरत नहीं होगी। अब आपके आवेदन करने के बाद सिक्योरिटी चेक की जिम्मेदारी खुद लक्षद्वीप (Lakshadweep) पुलिस संभालेगी।

नए नियमों की मुख्य बातें

आसान परमिट: अब आप सीधे ऑफिशियल ई-परमिट पोर्टल पर जाकर आधार कार्ड या पासपोर्ट अपलोड करके अप्लाई कर सकते हैं।

स्पेसिफिक आइलैंड्स: आपको परमिट में उन आइलैंड्स और तारीखों का जिक्र करना होगा जहां आप जाना चाहते हैं। आप बिना अनुमति किसी दूसरे आइलैंड पर नहीं जा पाएंगे।

ट्रांजिट नियम: कवारत्ती या अगाती आइलैंड्स से गुजरते समय आप अधिकतम 12 घंटे तक ही वहां रुक सकते हैं (ट्रांजिट टाइम)।

वैधता: यह परमिट 30 दिनों के लिए मान्य होता है।

कैसे पहुंचें और कब जाएं

अक्टूबर से लेकर मई की शुरुआत तक का समय सबसे बेस्ट है। इस दौरान मौसम बहुत अच्छा रहता है और टेम्परेचर 22°C से 30°C के बीच रहता है, जो घूमने के लिए परफेक्ट है। आप कोच्चि से फ्लाइट लेकर अगाती आइलैंड पहुंच सकते हैं या फिर कोच्चि से पानी के जहाज के जरिए कवारत्ती और बाकी आइलैंड्स जा सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अब आपको कागजों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बस अपना बैग पैक करें और निकल पड़ें।

लक्षद्वीप के लिए परमिट

लक्षद्वीप एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, जिसका मतलब चाहे वह भारतीय हो या विदेशी पर्यटक यहां आने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। आप यह अनुमति लक्षद्वीप पर्यटन या प्रशासन पोर्टल के माध्यम से या रजिस्ट्रेशन टूर ऑपरेटरों के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। अनुमति में उन द्वीपों की लिस्ट शामिल होगी जिनका आप दौरा कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र, यात्रा प्रमाण जैसे कि फ्लाइट टिकट या बोट आरक्षण, और होटल बुकिंग की पुष्टि शामिल होती है।

बता दें कि लक्षद्वीप में केवल एक हवाई अड्डा है, जो अगत्ती द्वीप पर स्थित है। यहां से आप विभिन्न रिसॉर्ट द्वीपों तक जाने के लिए स्पीडबोट का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप धीमी यात्रा पसंद करते हैं, तो कोच्चि से लक्षद्वीप के लिए कई यात्री जहाज उपलब्ध हैं। यह यात्रा 14 से 20 घंटे के बीच होती है, निर्भर करता है कि आप किस द्वीप की ओर जा रहे हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article