अगर आपको शॉपिंग का शौक है और सोने की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां खरीदारी के साथ ही आप घूमने-फिरने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
केरल एक ऐसा राज्य है जो गोल्ड का हब और ट्रैवल का स्वर्ग है। केरल को भारत का गोल्ड हब कहा जाता है जहां आपको ढेर सारी ज्वेलरी शॉप्स मिल जाएंगी। यहां सोने की खरीदारी पर मेकिंग चार्ज कम रहता है जिसके चलते कीमत भी थोड़ी बेहतर मिलती है।
तमिलनाडु की यात्रा के दौरान वहां के कल्चर को करीब से महसूस करने के साथ ही सही दाम में गोल्ड भी ले जाओ। तमिलनाडु खासकर चेन्नई में सोने का बहुत बड़ा मार्केट है। यहां की ज्वेलरी ट्रेडिशनल और भरोसेमंद मानी जाती है।
स्मार्ट सिटी में स्मार्ट शॉपिंग का मजा आपको यहां मिल जाएगा। बेंगलुरु जैसे शहरों में गोल्ड मार्केट काफी ऑर्गनाइज़्ड है जहां अच्छे ऑप्शन और साफ-सुथरी प्राइसिंग आपको मिल जाएगी। यहां प्राइसिंग ट्रांसपेरेंट होती है और कई ब्रांडेड ज्वेलर्स मौजूद हैं।
माया नगरी में घूमो और गोल्ड में बचत करो। महाराष्ट्र खासकर मुंबई, भारत का बड़ा गोल्ड ट्रेडिंग और इम्पोर्ट हब है जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। बता दें कि यहां पोर्ट के पास होने की वजह से ट्रांसपोर्ट कॉस्ट कम हो जाती है, जिससे कीमतों पर असर पड़ता है।
कोलकाता की गलियों में घूमिए, बंगाली फूड का मजा लीजिए और साथ में शानदार गोल्ड ज्वेलरी भी खरीद लीजिए। पश्चिम बंगाल खासकर कोलकाता आपके लिए शानदार जगह हो सकती है। यहां की गोल्ड ज्वेलरी पूरे देश में काफी मशहूर है।
गोवा में गोल्ड का भले ही छोटा बाजार हो लेकिन, यहां आपको सेंसिबल डील्स मिल जाएगी। गोवा में बड़ा गोल्ड मार्केट नहीं है, लेकिन यहां टूरिज्म के कारण कई ज्वेलर्स सही और कॉम्पिटिटिव प्राइस देते हैं। पर्यटक ज्यादा होने से ऑफर्स और डिजाइन्स अच्छे मिल जाते हैं।