संजू सैमसन का गांव, तूफान और बाढ़ के बीच है बसा, 99% लोगों को नहीं पता होगा नाम

sanju samson village: आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले चैन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। संजू सैमसन के बारे में गूगल पर लोग जमकर सर्च कर रहे हैं। खैर उनकी बल्लेबाजी से तो आप सब परिचित होंगे ही लेकिन, आज हम आपको बताएंगे सैमसन के यूनीक गांव के बारे में जहां घूमने जाने का आप प्लान कर सकते हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो ये जगह आपके लिए बेस्ट रहने वाली है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated May 6 2026, 12:54 IST
​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​Image Credit : Instagram01 / 08

​यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन​

अगर आप घूमने-फिरने के दौरान किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो संजू सैमसन का गांव आपकी ट्रैवल बकेटलिस्ट में शामिल हो सकता है। संजू सैमसन का गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

​लोकेशन और पहचान​Image Credit : Instagram02 / 08

​लोकेशन और पहचान​

संजू का जन्म केरल के पुल्लुविला गांव में हुआ था जो तिरुवनंतपुरम जिले में विझिंजम के पास स्थित है। यह एक शांत तटीय गांव है, जहां आप भीड़भाड़ से दूर बीच लाइफ का लुत्फ उठाने के लिए जा सकते हैं।

​शानदार बीच डेस्टिनेशन​Image Credit : Instagram03 / 08

​शानदार बीच डेस्टिनेशन​

पुल्लुविला में आपको शांति के साथ समुद्र की असली खूबसूरती देखने को मिल जाएगी। यहां का बीच साफ-सुथरा और कम भीड़भाड़ वाला है जो इसे खास बनाती है।

​पारंपरिक मछली पकड़ने की संस्कृति​Image Credit : Instagram04 / 08

​पारंपरिक मछली पकड़ने की संस्कृति​

जब आप पुल्लुविला पहुंचेंगे तो पाएंगे कि यहां के गांव का तट हमेशा ही पारंपरिक नावों से भरा रहता है। यहां के मछुआरे आज भी पुराने तरीकों से मछली पकड़ते हैं, जो इस जगह को अलग पहचान देते हैं।

​शांति और सुकून​Image Credit : Instagram05 / 08

​शांति और सुकून​

पुल्लुविला गांव शांति और सुकून के लिए परफेक्ट है। यहां का माहौल बेहद शांत और रिलैक्सिंग है। अगर आप भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट से दूर रहना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार बीच डेस्टिनेशन हो सकती है।​

​मौसम और प्राकृतिक स्थिति​Image Credit : Instagram06 / 08

​मौसम और प्राकृतिक स्थिति​

मौसम की जानकारी लेकर ही आप ट्रिप प्लान करें क्योंकि समुद्र के किनारे होने की वजह से यहां कभी-कभी तेज हवाएं और समुद्री तूफान आते रहते हैं।

​कैसे पहुंचे​Image Credit : Instagram07 / 08

​कैसे पहुंचे​

पुल्लुविला गांव कोवलम बीच के पास स्थित है। यह तिरुवनंतपुरम से लगभग 20-25 किमी दूर है। यहां आप बस, टैक्सी या अपने निजी वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

​क्या करें यहां​Image Credit : Instagram08 / 08

​क्या करें यहां​

बीच वॉक पर सनसेट का आनंद लेने के साथ ही आप यहां लोकल लाइफ को करीब से महसूस कर सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार लोकेशन है। यात्रा के दौरान पास के कोवलम बीच को एक्सप्लोर करना बिल्कुल भी मत भूलें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!