कजाकिस्तान ट्रैवल का बढ़ा क्रेज
Kazakhstan Tourism: विदेश यात्रा करना लगभग हर किसी का सपना होता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं तो कजाकिस्तान शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। मौजूदा समय में भारतीय पर्यटकों के लिए कजाकिस्तान नया हॉटस्पॉट भी बन चुका है। मेकमाईट्रिप की रिपोर्ट के अनुसार, कजाकिस्तान की लोकप्रियता में 491 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारतीय लोग यहां घूमने जाना काफी पसंद कर रहे हैं।
भारतीय पर्यटक आखिर क्यों कजाकिस्तान की यात्रा कर रहे हैं इस सवाल का जवाब डिटेल में समझने की कोशिश करते हैं। भारत और कजाकिस्तान के बीच एक समझौता है जो दोनों देशों के नागरिकों को कुछ दिनों तक बिना वीजा के एक-दूसरे के क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति देता है।
कई एयरलाइंस भारत और कजाकिस्तान के बीच डायरेक्ट फ्लाइट प्रदान करती हैं। जिससे भारतीय पर्यटकों के लिए कजाकिस्तान पहुंचना सुविधाजनक हो जाता है। नई दिल्ली से कजाकिस्तान के सबसे बड़े शहर अल्माटी तक इंडिगो या एयर अस्ताना की सीधी 3 घंटे की फ्लाइट ले सकते हैं।
₹1500–₹3500 रुपए में आपको यहां 3 स्टार होटल रहने के लिए मिल जाएंगे। खाना भी यहां बेहद सस्ता है। स्की रिसॉर्ट, स्पा और लक्जरी होटल का आनंद भारतीय पर्यटक यहां कम पैसों में उठाते हैं। यूरोप में यह बहुत महंगा पड़ता है। कुल मिलाकर अगर आप बजट ट्रिप का प्लान करते हैं तो कजाकिस्तान की यात्रा में कुल अनुमानित खर्च ₹40,000-45,000 रुपए तक पड़ सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।