यात्रा

Kainchi Dham Places to Visit: भीमताल से लेकर रानीखेत तक, कैंची धाम के आसपास ये हैं घूमने की बेहतरीन जगहें

Kainchi Dham, Neem Karoli Baba Ashram Places to Visit: नीब करौरी बाबा आश्रम कैंची धाम एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। आश्रम महान संत और शिक्षक नीब करौरी बाबा को समर्पित है, जिन्हें महाराजजी के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Kainchi Dham Places to Visit: कैंची धाम के आसपास घूमने की जगहें।

Kainchi Dham, Neem Karoli Baba Ashram Places to Visit: देश में हर दिन घूमने (Travel) के शौकीन लोग कहीं न कहीं घूमने जाते ही हैं। घूमने के लिए कोई नई-नई जगहें सर्च करते ही हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand Tourism) भी उन्हीं खास जगहों में से एक है, जहां टूरिस्ट (Tourist) घूमने के लिए जरूर जाता ही है। दरअसल यहां आपको घूमने की कई सारी जगहें मिलेंगी, जिनमें खासतौर से मंदिर भी हैं। उत्तराखंड में ऐसी ही एक खास जगह है, जो कैंची धाम (Kainchi Dham) में स्थित है और जिसे नीब करौरी बाबा आश्रम (Kainchi Dham, Neem Karoli Baba Ashram) के नाम से जाना जाता। नीब करौरी बाबा आश्रम कैंची धाम एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। आश्रम महान संत और शिक्षक नीब करौरी बाबा को समर्पित है, जिन्हें महाराजजी के नाम से भी जाना जाता है। आश्रम हरे-भरे पहाड़ों के बीच स्थित है और घने जंगलों से घिरा हुआ है, जो इसे ध्यान और आध्यात्मिक विश्राम के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। पिछले कुछ सालों से यहां काफी संख्या में टूरिस्ट देश के साथ विदेशों से भी यहां आ रहा है। अगर आप कैंची धाम नीब करौरी बाबा आश्रम आ रहे हैं तो सिर्फ कैंची धाम ही नहीं बल्कि इसके आसपास भी घूमने (Tourist Places Near Kainchi Dham) की कई सारी जगहें हैं, जहां आप आसानी से जा सकते हैं। आज इसी को लेकर हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जरूर जाना चाहिए।

कैंची धाम, नीब करौरी बाबा आश्रम के आसपास घूमने की जगहें (Tourist Places Near Neeb Karori Kainchi Dham)

भीमताल (Bhimtal)

कैंची धाम के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में एक है भीमताल। भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर ऊपर हिमालय में बसा एक सुंदर हिल स्टेशन है। ओक के घने जंगल और सुहावने मौसम के साथ भीमताल बेहद सुंदर जगह है। भीमताल पर्यटकों को मौज-मस्ती से भरी छुट्टियों के लिए ढेर सारी मनोरंजक गतिविधियां प्रदान करता है। पैडल बोटिंग से लेकर सुंदर सैर और पक्षियों को देखने तक, आप यहां कुछ सबसे मनमोहक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।

Bhimtal

Bhimtal

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

मुक्तेश्वर कैंची धाम के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है। मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पर्यटकों को रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद लेने का मौका देता है। यहां से आप नंदा देवी और अन्य चोटियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। मुक्तेश्वर में टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर ट्रैकिंग करना और शांत वातावरण में कैंपिंग करना भी मुक्तेश्वर में आपके उत्साह को बढ़ा देगा।

कौसानी (Kausani)

कौसानी भारत के सबसे लुभावने हिल स्टेशनों में से एक है। कैंची धाम आने पर आप घूमने के लिए यहां आ सकते हैं। पहाड़ियों और घाटियों से घिरी ये जगह समुद्र समुद्र तल से 1890 मीटर ऊपर स्थित है। यहां से आप त्रिशूल, नंदा देवी और पंचचूली जैसी हिमालय की चोटियों का दृश्य देख सकते हैं। कौसानी के पास कई अन्य आकर्षण हैं, जहां आप जा सकते हैं।

Kausani

Kausani

रानीखेत (Ranikhet)

कैंची धाम के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में से एक है रानीखेत। रानीखेत भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय है। रानीखेत ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, उत्तम गोल्फ कोर्स और विभिन्न मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। रानीखेत नंदा देवी चोटी, ट्रैकिंग रेंज, पहाड़ी चढ़ाई, गोल्फ कोर्स, बागों और मंदिरों के दृश्यों के लिए लोकप्रिय है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article