यात्रा

अभी तक नहीं कर पाए रामलला के दर्शन तो देखें IRCTC का ये पैकेज, कम पैसे में होगा सफर

IRCTC Tour Package : यदि आप रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन अभी तक प्लान नहीं बना है, तो आपको IRCTC के इस सस्ते पैकेज के बारे में जान लेना चाहिए। आज हम आपको एक किफायती पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation अपने यात्रियों के लिए समय समय पर कुछ शानदार ट्रिप पैकेज लेकर आता रहता है। इसी क्रम में आज हम आपको IRCTC के एक खास पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए बनाया गया है। SRI RAM LALLA DARSHAN AYODHYA के नाम से बना ये टूर पैकेज आपके लिए काफी किफायती साबित होगा। आइए जानते हैं क्यों खास है ये टूर पैकेज?

क्यों खास है अयोध्या?

भारतीय पुरातन संस्कृति के प्राचीनतम शहरों में से एक अयोध्या भगवान राम का जन्म स्थान है। यहां आप भगवान के दर्शन रामलला के रूप में कर सकते हैं। हालांकि अभी राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन भक्तों का तांता यहां साल भर लगा रहता है। आज हम आपको अयोध्या दर्शन के लिए एक बनाए IRCTC के एक पैकेज के बारे में बताएंगे।

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

SRI RAM LALLA DARSHAN AYODHYA के नाम से बनाया गया ये पैकेज बेहद खास है। इस पैकेज का कोड NLR038 रखा गया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज आपको पूरी लग्जरी सुविधाएं मुहैया कराता है। इस ट्रिप की शुरुआत योग नगरी ऋषिकेश से होगी। उसके बाद आपको हरिद्वार, लश्कर और लखनऊ होते हुए अयोध्या लाया जाएगा।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज में आपको अकेले सफर करने के लिए 13,880 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं यदि आप दो लोगों में यात्रा करते हैं, तो आपको 9,950 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। इसमें यदि आप 3 लोगों के साथ यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 8,850 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article