यात्रा

शाही अंदाज में घूमिए राजस्थान, बेहद खास है ये रॉयल टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने नए साल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको राजस्थान घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ यात्रा करने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

Rajasthan package

राजस्थान टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: नए साल को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए अगर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आईआरसीटीसी ने ROYAL RAJASTHAN नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। विशेष रूप से इस पैकेज को नए साल के मौके पर यादगार छुट्टियां बताने के लिए ही डिजाइन किया गया है।

13 दिन और 12 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 3 जनवरी 2026 को हावड़ा से ट्रेन नंबर 12307/जोधपुर एक्सप्रेस द्वारा रात 11:25 बजे प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि 3 जनवरी के अलावा भी आप आने वाले किसी भी शनिवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन, जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, खुरी रेगिस्तान, माउंट आबू, दिलवाड़ा मंदिर, गुरुशिखर मंदिर, ब्रह्मा कुमारिस, नक्की झील, फतेह सागर झील जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका आपको मिल रहा है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।

खर्चे की बात करें तो स्टेंडर्ड कैटगरी में अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 86490 रुपए खर्च करने होंगे। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 46440, 36435 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 16420 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड EHR137 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 7003125135, 8100829002, 8595936690 इन नंबरों पर संपर्क (Call/SMS/WhatsApp) कर सकते हैं।

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article