IRCTC Tour Package : भारतीय रेल की सहायक कंपनी IRCTC यानी Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आपको साउथ इंडिया की खूबसूरती के नजारे और 2 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी कराए जाएंगे। यह यात्रा पूरी सुख सुविधाओं के साथ कराने की योजना पूरी तरह तैयार है। 02 JYOTIRLINGA WITH DAKSHIN DARSHAN YATRA नाम के इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से...
क्या है पूरा पैकेज?
02 JYOTIRLINGA WITH DAKSHIN DARSHAN YATRA नाम से बनाए गए इस टूर पैकेज का कोड WZBG52 तय किया गया है। 10 रात और 11 दिन के इस टूर प्लान का आगामी सफर 21 अगस्त को शुरु होगा। जिसमें आप रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर,नरसिंगपुर,इटारसी,बैतूल,नागपुर जैसी जगहों से अपनी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस यात्रा में आपको तिरूपति, मदुरै, कन्याकुमारी सहित मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम के दर्शन भी कराए जाएंगे।
कहां-कहां घुमाया जाएगा?
तिरूपति: तिरूपति बालाजी मंदिर और पद्मावती मंदिर।
रामेश्वरम: रामनाथस्वामी मंदिर।
मदुरै: मीनाक्षी मंदिर।
कन्याकुमारी: विवेकानन्द रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर और सूर्यास्त (स्वयं द्वारा)।
श्रीशैलम: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज को 3 अलग-अलग स्तर में बांटा गया है। इकोनॉमी क्लास (SL), स्टैंडर्ड (3 एसी) और कम्फर्ट (2 एसी) जैसे स्तर शामिल हैं। इसके तहत स्लीपर क्लास से सफर करने पर आपको 20,800 रुपए प्रति व्यक्ति तो 3 क्लास एसी से सफर करने पर आपको 35,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्चा करना होगा। जबकि 2 क्लास एसी में सफर करने पर आपको 46,500 रुपए प्रति व्यक्ति का शुल्क देना होगा।
