यात्रा

IRCTC Tour Package: मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग के करें दर्शन, 6 दिन का है टूर पैकेज, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour package: भारतीय रेलवे की ओर से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) ने मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले यात्रियों के लिए ये पैकेज किसी खुशखबरी से कम नहीं है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी को डिटेल में जानते हैं।

Image

Madhya Pradesh Jyothirlinga Darshan

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने की योजना बनाई है। आईआरसीटीसी ने Madhya Pradesh Jyothirlinga Darshan नाम से इस टूर पैकेज को लॉन्च किया है। भोपाल, उज्जैन, ओंकारेश्वर की यात्रा आपको करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है।

28 मई 2025 को ट्रेन नंबर 12707 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस द्वारा 16:30 बजे काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया जाएगा। रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। सुबह 08:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर आपको पहुंचा दिया जाएगा। सांची स्तूप, भोजेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही आपको उज्जैन में स्थानीय मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

श्री महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, नवग्रह शनि मंदिर, श्री चिंतामन गणेश मंदिर, राम घाट, श्री गढ़कालिका मंदिर की यात्रा पैकेज में शामिल होगी। दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन इस पैकेज में ही शामिल होगा। रात्रि विश्राम की भी आपकी व्यवस्था की गई है।

Standard (SL) कैटेगरी में सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको ₹33680 रुपए का पड़ेगा। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति पैकेज का खर्चा ₹ 17850, वहीं ट्रिपल शेयरिंग में ₹ 13380 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड SHR097 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article