IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने Karnataka Bharat Gaurav Kashi Darshana नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन वाराणसी-अयोध्या-गया-प्रयागराज घूमने का मौका मिल रहा है। वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती, अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर, गया: विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर, प्रयागराज: हनुमान मंदिर और गंगा में पवित्र स्नान आपको इस पैकेज के तहत करने का मौका मिल रहा है।
9 दिन और 8 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 अगस्त 2025 को सुबह बेंगलुरु स्टेशन से ट्रेन का प्रस्थान होगा। संबंधित बोर्डिंग स्टेशनों पर समय को ध्यान में रखकर आपको ट्रेन पकड़ना है। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन द्वारा 3AC श्रेणी में ट्रेन यात्रा आपको करने का मौका मिल रहा है।
ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 72450 रुपए में पड़ेगी। खर्चे की बात करें तो प्रति व्यक्ति किराया 22,500 / रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SZKBG37 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8595931293, 8595931291 संपर्क भी कर सकते हैं।
