IRCTC Tour Package: मां कामाख्या, जिन्हें कामेश्वरी भी कहा जाता है, इच्छा और कामना की देवी मानी जाती हैं। मां कामाख्या देवलय को 51 शक्तिपीठों में से सबसे पवित्र और प्राचीन माना जाता है। यह भारत में प्रचलित शक्तिशाली तांत्रिक शक्ति पूजा का मुख्य केंद्र भी है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'दिव्य मां कामाख्या दर्शन यात्रा' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। मां कामाख्या मंदिर के दर्शन आपको करवाए जाएंगे, जहां आप पवित्र शक्तिपीठ की दिव्य ऊर्जा और खूबसूरत वातावरण का अनुभव कर सकेंगे।
इसके बाद उमानंदा मंदिर जो ब्रह्मपुत्र नदी के बीच एक छोटे से सुंदर द्वीप पर स्थित है वहां की यात्रा भी पैकेज में शामिल है। यहां की शांति और प्राकृतिक खूबसूरती आपको जरूर पसंद आएगी। शाम तक आपको गुवाहाटी एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर ड्रॉप कर दिया जाएगा, ताकि आपकी आगे की यात्रा सहज और सुविधाजनक रहे।
2 दिन और 1 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। गुवाहाटी हवाई अड्डे/रेलवे स्टेशन पर आगमन के बाद आपको होटल में ले जाया जाएगा। शाम को श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र का भ्रमण और रात्रि विश्राम गुवाहाटी में ही। इस पैकेज के लिए बुकिं आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 12950 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 7000 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 6200 रुपए है।
इस पैकेज का कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8595904075, 8595936698, 8595936696 संपर्क कर सकते हैं।
