IRCTC Tour package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर आकर्षक टूर पैकेज लाती रहती है। जिसके तरह लोगों को अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता है। आज हम आपको IRCTC के एक ऐसे ही टूर पैकेज के बारे में बताएंगे जो खास रामलला के दर्शन के लिए तैयार किया गया है। आइए जानते हैं दिल्ली से अयोध्या के लिए बनाए गए इस टूर पैकेज के बारे में...
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?
दिल्ली से अयोध्या दर्शन के लिए तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम RAM LALLA DARSHAN AYODHYA रखा गया है। जिसका कोड NDR012 तय किया गया है। 1 रात और 2 दिन के इस ट्रिप में आपकी पूरी सुख सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इस पैकेज में शामिल ट्रिप के सफर की शुरुआत शुक्रवार और शनिवार को होती है। आप इस पैकेज से आगामी 28 नवंबर को सफर कर सकते हैं। इस पैकेज में रहने-खाने से लेकर आने-जाने तक सभी चीजों को शामिल किया गया है। इस ट्रिप में आपको राम-मंदिर के साथ-साथ सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसी जगहों के दर्शन भी कराए जाएंगे।
कितना होगा खर्च?
इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 16,170 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि दो लोगों में सफर करने पर यह खर्च महज 10,950 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं यदि आप तीन लोगों में सफर करते हैं, तो आपका ये सफर 9,700 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इस पैकेज की बुकिंग आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com से कर सकते हैं।
