यात्रा

IRCTC Tour Package: कोलकाता में लें दुर्गा पूजा का दिव्य आनंद, कम खर्च में हो जाएगी सिटी ऑफ जॉय की सैर

IRCTC Tour Package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज) : आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप कोलकाता के कोने कोने को कम खर्च में एक्सप्लोर कर सकते हैं। देखें इस पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी, खर्च, घूमने की जगह और बुकिंग का तरीका।

Image

IRCTC Kolkata Tour Package

IRCTC Tour Package (आईआरसीटीसी टूर पैकेज): भारतीय रेलवे द्वारा अक्सर ही पर्यटकों को देश-विदेश की खूबसूरत जगहों की सैर का मौका दिया जाता है। हाल ही में आईआरसीटीसी के होलिडे टूर पैकेज कोलकाता का एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। जिसके अंतर्गत आपको कोलकाता तो उसके आस पास की जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका दिया जाएगा। 4 दिन और 3 रात वाले इस टूर पैकेज में आप नवरात्रि दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता की खूबसूरती को करीब से देख पाएंगे। देखें इस पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी, खर्च, घूमने की जगह और बुकिंग का तरीका।

कोलकाता टूर पैकेज

आईआरसीटीसी के कोलकाता टूर पैकेज का कोड (EHH135) है। इस पैकेज की समय सीमा 4 दिन और 3 रात की रहेगी। जिसकी शुरुआत 23 सितंबर को कोलकाता से ही होगी और आपको कार या बस के माध्यम से कोलकाता की कई जगहों पर घुमाया जाएगा। पैकेज में आपको अपने खर्च पर कोलकाता तक आना है, फिर पैकेज की कीमत में बाकि की यात्रा करवाई जाएगी।

यहां करेंगे विजिट

पैकेज में आपको कोलकाता एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन से पिक किया जाएगा और होटल ले जाया जाएगा। वहां से आपको 4 दिन की समय सीमा में विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट मंदिर, बिड़ला प्लैनेटोरियम, दक्षिणेश्वर मंदिर, बेलूर मठ, रामकृष्ण मिशन, ईको पार्क, हावड़ा ब्रिज, पोस्टल म्यूजियम, GPO जैसी जगहों को विजिट करने का मौका मिलेगा।

खर्च कितना होगा

प्रति व्यक्ति के हिसाब से 1 अगस्त 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक के लिए टूर पैकेज बुक करने में कुल इतना खर्च आएगा।

गाड़ी की टाइपडबल शेयरिंगट्रिपल शेयरिंग5-11 साल के बच्चों के लिए
SEDAN14600110007150
INNOVA12550101006350

उपलब्ध सुविधाएं

पैकेज में आपको होटल में रहने तो नाश्ते और रात के खाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी के साथ ट्रेवल इंश्योरेंस भी पैकेज की कीमत में ही शामिल होगा। हालांकि ध्यान रखें कि इस कीमत में किसी भी प्रकार की एक्स्ट्रा एक्टिविटी, गाड़ी का खर्च, टूर गाइड की फीस, एंट्री फीस तो किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुआ खर्च का भुगतान यात्री को खुद ही करना होगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article