यात्रा

IRCTC Tour Package: एक यात्रा, तीन अनुभव; आईआरसीटीसी के साथ द्वारका, गिर और सोमनाथ की यात्रा

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, पोरबंदर और सोमनाथ घूमने का मौका मिल रहा है। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: परिवार या फिर दोस्तों के साथ अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये आकर्षक टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'DWARKA - BET DWARKA-SOMNATH WITH SASAN GIR EX RAJKOT' नाम से बेहद ही किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, पोरबंदर और सोमनाथ घूमने का मौका मिल रहा है। द्वारकाधीश मंदिर और गोमती घाट, बेयट द्वारका मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, पोरबंदर में सुदामा मंदिर, सोमनाथ बीच, सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर, भालका तीर्थ मंदिर और गीता मंदिर के साथ गिर में जीप सफारी का मजा आप इस पैकेज के तहत ले सकेंगे।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 28 सिंतबर 2025 को सुबह राजकोट रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डा/बस स्टैंड से पिक-अप और द्वारका स्थानांतरण। द्वारका पहुंचने पर होटल में चेक-इन करने के बाद आराम करें। शाम को द्वारकाधीश मंदिर और गोमती घाट के दर्शन के लिए जाना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि 28 सिंतबर के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। अगर आप 4 से 6 के ग्रुप में यात्रा कर रहे हैं तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 28300 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 20700 और 17200 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 10400 है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड WAH11 है। ज्यादा जानकारी के लिए 9321901849, 9321901851, 9321901852 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article