यात्रा

स्काईलाइन से संस्कृतियों तक, लक्जरी छुट्टियों का बेहतरीन मौका, दुबई-अबू धाबी की रोमांचक यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। 7 दिन का ये मजेदार टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

लक्जरी छुट्टियों का बेहतरीन मौका

IRCTC Tour Package: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम-CHRISTMAS SPECIAL DAZZLING DUBAI EX CHANDIGARH रखा गया है। यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है, जिसमें आपको दुबई और अबू धाबी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है।

23 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 34ए स्थित पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल) पर आना है। वहां से टेम्पो ट्रैवलर/बस/टैक्सी से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए यात्रा करनी है। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचें और औपचारिकताओं के बाद, निर्धारित समय पर एयरलाइन से प्रस्थान करना है। निर्धारित समय पर शारजाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद आईआरसीटीसी टूर प्रतिनिधि के साथ अपनी यात्रा शुरू करें।

दुबई फ्रेम के दर्शनीय स्थलों की यात्रा, असीमित बुफे डिनर के साथ धो क्रूज का आनंद भी इस पैकेज में शामिल है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 1,39,725 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,17,865, 1,15,435 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NCO02 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 7888696843, 8595930962, 8595930980 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article