यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: बैंकॉक, पटाया की कर आएं सैर, सिर्फ इतना होगा खर्चा, जानें डिटेल्स

IRCTC tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

IRCTC Tour Package 2025 (photo-canva)

IRCTC Tour Package 2025 (photo-canva)

IRCTC Tour Package: किफायती दाम में विदेश घूमने का प्लान कर रहे पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने Amazing Thailand Ex Lucknow नाम से बेहद ही शानदार और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। अपने किसी करीबी के साथ यात्रा के लिए विशेष रूप से इस टूर पैकेज को डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों का दीदार करने का मौका मिल रहा है।

Within 100 Kms: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 29 अगस्त 2025 को 20:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आपको आना होगा। हवाई अड्डे पर टूर मैनेजर से मिलें और इमिग्रेशन संबधित औपचारिकताएं पूरी करें। 23:05 बजे बैंकॉक के लिए आपको उड़ान भरनी है। बैंकॉक पहुंचने पर हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करें और सामान प्राप्त करें। निकास द्वार पर टूर मैनेजर/स्थानीय प्रतिनिधि आपका स्वागत करेंगे वहां से आप पटाया के लिए प्रस्थान करेंगे।

4 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सम्पूर्ण यात्रा अवधि के दौरान स्थानीय टूर गाइड आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा। पटाया में कोरल आइलैंड टूर, पटाया में अल्काजार शो, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, चाओफ़याया क्रूज़, बैंकॉक में मरीन पार्क के साथ सफारी वर्ल्ड और बैंकॉक सिटी टेम्पल टूर आप कर सकेंगे।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप 73300 रुपए में आपको पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 62800 और 61600 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 59300 है। इस पैकेज का कोड NLO31 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287930922, 8287930902, 9236367954 संपर्क कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा Author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article