यात्रा

IRCTC Tour Package: थाईलैंड की जादुई यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, 6 दिन की है ट्रिप, जानें डिटेल्स

Thailand Travel Package: कम बजट में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Thailand Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: समुद्र के किनारे आराम करने, खूबसूरत नजारों का आनंद लेने और रोमांचक अनुभव पाने के लिए थाईलैंड एक शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी ने 'THAILAND SPECIAL EX-GUWAHATI' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बैंकॉक और पटाया के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। शानदार समुद्री तटों, रंगीन बाजारों, ऐतिहासिक मंदिरों और स्वादिष्ट खाने के लिए थाईलैंड जाना जाता है जहां आप बैंकॉक की हलचल से लेकर पटाया की नाइटलाइफ तक को करीब से महसूस कर पाएंगे।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 नवंबर 2025 को बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट (FD-125) में सवार होने के लिए 20:00 बजे LGBI हवाई अड्डे पर एकत्रित होना है। हवाई अड्डे की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आप सपनों की उड़ान भर सकेंगे।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 67,600 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 57,940 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 55,100 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड EGO017 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/ ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article