IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने RAMAYAN TRAIL OF SRILANKA EX - BHUBANESWAR नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारेलिया की यात्रा इस पैकेज में शामिल है। धार्मिक यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटकों के लिए स्पेशली इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।
मुनीश्वरम मंदिर, मनावेरी मंदिर, दांबुला गुफा, श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर, थिरु कोनेश्वरम मंदिर, श्री बक्त हनुमान मंदिर, रामबोडा, सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया, अशोक वाटिक की यात्रा इस पैकेज के तहत आपको करवाई जाएगी। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 28 जून 2025 को भुवनेश्वर से इस यात्रा की शुरुआत होगी। भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करें। विमान में सवार हों और 18:30 बजे श्रीलंका पहुंचें।
3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये पैकेज आपको 84922 रुपए का पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹64530, ₹63920 तय किया गया है। 5-11 साल तक के बच्चे के लिए किराया ₹49260 है।
इस पैकेज का कोड SCBO11 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9390112758, 9281030739, 9281030725, 9281436282, 9281436280 संपर्क कर सकते हैं।
