स्पोर्ट्स

गोलकीपर सविता पूनिया का नया गोल, ओलंपिक की तैयारी के लिए उठाया बड़ा कदम

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया ने वर्ल्ड कप और ओलंपिक से पहले देशवासियों से एक वादा किया है। दरअसल उनकी टीम आगामी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में पोडियम फिनिश करना चाहती है।

Image

सविता पूनिया (साभार-X)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक 2028 की तैयारी शुरू कर दी है और इसकी शुरुआत गोलकीपर सविता पूनिया ने की है। उन्होंने देश के करोड़ों भारतीयों और खुद से एक वादा किया है। उन्होंने कहा अब से ओलंपिक तक ना कोई मिठाई ना कोई चॉकलेट और ना हीं कोई फास्ट फूड हॉकी खिलाड़ियों द्वारा खाया जाएगा। यह पूरी टीम द्वारा लिया गया एक डाइट संकल्प है। दरअसल टीम का लक्ष्य आगानी वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स में पोडियम फिनिश करना है। इसके लिए सभी ने तैयारी शुरू कर दी है। टोक्यो ओलंपिक में मेडल से चूकने वाली भारतीय हॉकी टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था।

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच की सख्ती

सविता पूनिया ने बताया कि स्टेंथ एंड कंडीशनिंग कोच वेन लोम्बार्ड ने सबके लिए एक नीति सुनिश्चित कर दी है, जिसे सबको सख्ती से पालन करना होगा।

सविता ने कहा "वेन जितने अच्छे प्रशिक्षक हैं, उतने ही सख्त भी हैं। उन्होंने फिटनेस के लिए उच्च मानदंड निर्धारित किए हैं और हमेशा कहते हैं कि यदि आप कुछ हासिल करना चाहते हैं, तो आपको त्याग करने के लिए तैयार रहना होगा।"

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स की मेजबानी में खेला जाएगा। 30 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान सलीमा टेटे को दी गई है। एशियन गेम्स में भी यही टीम उतरेगी। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पूल डी में रखा गया है, जिसमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम शामिल हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम 16 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिसके बाद वह 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article