शहर

एक अगस्त को दिल्ली में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20'आयोजित करेगी AAP, केजरीवाल ने लोगों से की जुड़ने की अपील

आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि टाउनहॉल में E-20 से जुड़े विशेषज्ञ,वाहन मालिक और इस विषय में रुचि रखने वाले लोग अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। साथ ही, E-20 के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

Image

अरविंद केजरीवाल ने की लोगों से अपील।

ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी देशभर में जनसमर्थन जुटा रही है। इसके लिए 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' आयोजित करने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कार्यक्रम में लोग ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि टाउनहॉल कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे शुरू होगा। जो लोग इसमें ऑनलाइन जुड़ना चाहते हैं, उन्हें 8588833212 नंबर पर शुक्रवार तक व्हाट्सएप करना होगा। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजा जाएगा,जिसके जरिए वे शनिवार को कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

विशेषज्ञों और वाहन मालिकों की होगी भागीदारी

आप प्रमुख केजरीवाल ने कहा कि टाउनहॉल में E-20 से जुड़े विशेषज्ञ,वाहन मालिक और इस विषय में रुचि रखने वाले लोग अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। साथ ही,E-20 के मुद्दे पर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि ई-20 पेट्रोल लागू होने के बाद कई लोगों की गाड़ियों की परफॉर्मेंस और माइलेज प्रभावित हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार को इस नीति पर पुनर्विचार करना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का किया जिक्र

प्रेस वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि NEET-UG पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं की एकजुट आवाज के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब E-20 के मुद्दे पर भी लोगों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।

प्रधानमंत्री से की अपील

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि E-20 का मुद्दा बड़ा विवाद बनने से पहले इसका समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ऑनलाइन याचिका भी शुरू की है, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह वह इस याचिका को लेकर प्रधानमंत्री आवास जाने की भी योजना बना रहे हैं।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article