हिल्स और जंगल की सैर, कम बजट में करें शिलांग से काजीरंग तक का सफर
- Authored by: प्रभात शर्मा
- Updated Dec 21, 2025, 07:01 AM IST
IRCTC Tour Package 2025: नॉर्थईस्ट की यात्रा हमेशा से ही पर्यटकों के लिए रोमांचक सफर रहा है। ज्यादा लोकप्रिय ना होने के बावजूद, इस इलाके की अपनी ही खासियत है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। एक बार आएं और इसकी जादुई खूबसूरती में खो जाएं।
हिल्स और जंगल की सैर
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने SPLENDOROUS SHILLONG WITH KAZIRANGA नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है जहां आपको नॉर्थईस्ट के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। अद्भुत जैव विविधता, वन्य जीवन, संस्कृति, जनजातियां, बर्फ से ढके हिमालय, उष्णकटिबंधीय जंगल, अलग-अलग धर्मों के मंदिर, प्राचीन गांव और ऐतिहासिक स्थल आपको देखने को मिलेंगे।
इस टूर में निम्नलिखित जगहों पर आपको घुमाया जाएगा-
गुवाहाटी: गुवाहाटी असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा एक बड़ा शहर है। यह अपने पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है, जैसे कमाख्या मंदिर, जो भगवान शिव और विष्णु को समर्पित है।
चेरीपुंजी: मेघालय राज्य का यह ऊंचाई वाला शहर अपनी लिविंग रूट ब्रिजेस के लिए मशहूर है, जो रबर के पेड़ों की जड़ों से बनाई गई हैं।
मॉवलिनॉन्ग: यह मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित गांव अपनी साफ-सफाई के लिए जाना जाता है और इंडिया का सबसे साफ गांव भी कहा जाता है।
29 दिसंबर 2025 को सुबह 7:55 बजे लखनऊ हवाई अड्डे से प्रस्थान और सुबह 9:40 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आगमन। गुवाहाटी पहुंचने पर मेघालय की राजधानी शिलांग के लिए प्रस्थान करना होगा। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इस पैकेज में शामिल है।
खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस पैकेज के लिए आपको 77400 रुपए खर्च करने होंगे। डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया 56600 वहीं ट्रिपल शेयरिंग में 54100 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 48960 रुपए तय किया गया है। इस पैकेज का कोड NLA135 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प की माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8287930902, 8287930911 इन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।