यात्रा

IRCTC Tour Package: केरल की हरी-भरी पहाड़ियों का सफर, इस टूर पैकेज के साथ बनाएं यादगार छुट्टियां

IRCTC Tour Package 2025: शहर की भागम-भाग से दूर अगर आप सुकून की तलाश में हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी पैकेज के साथ अब आप कम बजट में शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं। रहने से लेकर खाने-पीने का विकल्प क्या होगा? पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

केरल की हरी-भरी पहाड़ियों का सफर

IRCTC Tour Package: सुकून की तलाश में अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने केरल घूमने के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको मुन्नार, अल्लेप्पी और थेक्कडी के प्रमुख आकर्षणों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन या कोचीन एयरपोर्ट से पिकअप किया जाएगा। वहां से सड़क मार्ग से आपको मुन्नार ले जाया जाएगा।

लंच के बाद टी प्लांटेशन, मट्टुपेट्टी डैम और इको पॉइंट घूमने जाएंगे (इको पॉइंट शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है)। शाम को आप मुन्नार टाउन में घूम-फिर कर शॉपिंग कर सकते हैं। रात का ठहराव मुन्नार के होटल में होगा। अगले दिन नाश्ते के बाद आप इराविकुलम नेशनल पार्क और टी म्यूजियम देखने जाएंगे।

इसके बाद होटल से चेक-आउट करके थेक्कडी के लिए रवाना होंगे। थेक्कडी पहुंचकर होटल में चेक-इन किया जाएगा। रात भर का ठहराव थेक्कडी में ही होगा। अगली सुबह आप पेरियार वाइल्डलाइफ सेंचुरी की झील में बोट राइड का मजा लेंगे।

इस पैकेज के लिए बुकिंग अपनी सहूलियत के हिसाब से आप किसी भी दिन के लिए कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 37,185 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 19,120, 14,805 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 6,365 रुपए है।

इस पैकेज का कोड SEH048 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287932117, 8287932024 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article