यात्रा

IRCTC Package: श्रद्धालुओं के लिए सुनहरा अवसर, भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंगों का दर्शन

IRCTC Tour Package 2025: ज्योतिर्लिंगों दर्शन यात्रा श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Jyotirlinga Yatra tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: ज्योतिर्लिंगों का हिंदू धर्म में अत्यंत पावन स्थान है। विभिन्न राज्यों में फैले इन धामों तक पहुंचना कई लोगों के लिए कठिन होता है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ने इस समस्या का समाधान देते हुए '7 Jyotirlinga Yatra' नाम से एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने का मौका मिल रहा है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आप कर सकेंगे जो तीर्थयात्रियों पर एक शक्तिशाली आध्यात्मिक और भावनात्मक प्रभाव छोड़ते हैं।

12 दिन और 11 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 18 नवम्बर 2025 को ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर या फिर ललितपुर जं. बोर्डिंग पॉइंट है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं आपको मिलेंगी। IRCTC टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान यात्रा करेंगे।

खर्चे की बात करें तो Economy (SL) में ट्रिप आपको 24,100 रुपए में पड़ेगी। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 22,720 तय किया गया है। Standard (3AC) में ट्रिप 40,890 रुपए में पड़ेगी।

इस पैकेज का कोड NZBG66 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287930199, 8650930962, 8287930908 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article