यात्रा

IRCTC Tour Package: प्रकृति की गोद में परिवार संग सुकून, अंडमान निकोबार ट्रिप, जानें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने का भी मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Andaman and Nicobar Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और शांति-तीनों का मेल अगर आप एक साथ देखना चाहते हैं तो ये टूर पैकेज आपके लिए परफेक्ट है। आईआरसीटीसी ने 'SCENIC ANDAMAN WITH DINNER CRUISE' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम बजट में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है। रॉस और नॉर्थ बे- डे ट्रिप और बेला बे क्रूज राइड, डिनर के साथ सबकुछ इस पैकेज में शामिल है।

6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 11 दिसंबर 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर आगमन पर मिलें फिर आईआरसीटीसी के स्थानीय प्रतिनिधि के साथ होटल में स्थानांतरण करवाया जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद, पोर्ट ब्लेयर शहर से 7 किलोमीटर दूर, मनोरम समुद्र तटों में से एक, कॉर्बिन्स कोव बीच की यात्रा आपको करवाई जाएगी। आगे का कार्यक्रम भी दिल खुश कर देने वाला ही है। एयरपोर्ट तक आपको खुदकी सहूलियत के हिसाब से आना होगा।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 57820 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 33500 और 29185 रुपए तय किया गया है। 4 लोगों के ग्रुप में भी आप यात्रा कर सकते हैं।

इस पैकेज का कोड EHH133 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 85959 04074, 8595904080 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article