यात्रा

IRCTC Tour Package: जहां एक साथ बहते हैं जंगल, नदी और जीवन, सुंदरबन की अद्भुत यात्रा, जानें खर्चा

IRCTC Tour package: वाइल्ड लाइफ के शौकीन हैं तो आपके लिए खुशखबरी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सुंदरवन नेशनल पार्क घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Sundarbans National Park (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: परिवार के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने का अगर प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'SUNDARBANS DISCOVER OF MANGROVES' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको सुंदरवन नेशनल पार्क घूमने का मौका मिल रहा है। सुंदरवन नेशनल पार्क भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान, बाघ अभयारण्य और जैवमंडल अभयारण्य है। यह गंगा डेल्टा पर स्थित सुंदरवन का एक हिस्सा है और बांग्लादेश में स्थित सुंदरवन संरक्षित वन से सटा हुआ है। यह नेशनल पार्क बंगाल टाइगर के सबसे बड़े अभयारण्यों में से एक है। यह विभिन्न प्रकार के पक्षियों, सरीसृपों का भी घर है, जिनमें मगरमच्छ भी शामिल हैं।

3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 20 अक्टूबर 2025 को सुबह कोलकाता के देशप्रिय पार्क के पास प्रिया सिनेमा से सुबह 7.45 बजे AC वाहन द्वारा पिक-अप किया जाएगा। गोडखली में सुबह 11:00 बजे आगमन, दयापुर के लिए नाव से प्रस्थान, नाव पर स्वागत पेय चाय/कॉफी, सुंदरबन टाइगर कैंप में आगमन होगा।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रिजॉर्ट में आवास (परिवार के लिए उपयुक्त कमरा) की व्यवस्था है। खर्चे की बात करें तो डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 11950 और 11650 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 7850 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड EHH138 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 7003125197, 8595904074 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article