यात्रा

IRCTC Tour Package: जहां मिलती है शांति, भक्ति और सुंदरता; दक्षिण भारत की छिपी खूबसूरती का कर आएं अनुभव

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दक्षिण भारत की छिपी खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: कम बजट में अगर आप शांति, भक्ति और सुंदरता का अनूठा संगम देखने चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईआरसीटीसी ने 'ARUNACHALA MOKSHA YATRA' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको कम बजट में पुडुचेरी, अरुणाचलम, कांचीपुरम की सैर करवाई जाएगी। ऑरोविले, अरबिंदो आश्रम, पैराडाइज बीच, अरुणाचलम मंदिर, कामाक्षी अम्मन मंदिर, एकम्बरेश्वर मंदिर की अद्भुत यात्रा इस पैकेज में शामिल रहने वाली है। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो हर लिहाज से ये पैकेज आपके लिए खास रहने वाला है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 7 नवम्बर 2025 को ट्रेन नंबर 17653 (काचीगुडा पुडुचेरी एक्सप्रेस) द्वारा 17:00 बजे काचीगुडा रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करना है। रात्रिकालीन ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि 7 नवम्बर के अलावा भी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से आने वाले किसी भी शुक्रवार के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

रहने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में डबल शेयरिंग में ट्रिप आपको 13380 रुपए में पड़ेगी। ट्रिपल शेयरिंग में किराया- 11170 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया- 8630 रुपए तय किया गया है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड SHR107 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287932229 / 8287932228 / 9701360701 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article