यात्रा

IRCTC Tour Package: प्रकृति की गोद में सुकून के पल, ऊटी से मुदुमलाई तक का रोमांचक सफर, जानें डिटेल्स

Thailand Travel Package: एडवेंचर की तलाश में अगर आप ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने 'Chennai-Coimbatore-Ooty-Mudumalai-Chennai' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको ऊटी घूमने का मौका मिल रहा है। ऊटी, तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में एक प्यारा सा हिल स्टेशन है। कोयंबटूर से लगभग 86 किलोमीटर और मैसूर से 128 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह 'हिल स्टेशनों की रानी' के नाम से मशहूर है। यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, ठंडी हवाएं और हरा-भरा वातावरण इसे घूमने-फिरने के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह बनाता है। यात्रा के दौरान पाइकारा झरनों और झील आदि का भ्रमण आपको करवाया जाएगा। मुदुमलाई वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा भी पैकेज में ही शामिल है। मुदुमलाई में जंगल की सैर का आनंद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 अक्टूबर 2025 को चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 12671, नीलगिरी एक्सप्रेस द्वारा 21.05 बजे प्रस्थान किया जाएगा। गौर करने वाली बात ये है कि 30 अक्टूबर के अलावा भी आने वाले किसी भी गुरुवार के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 22460 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 11730 और 8980 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SMR007 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 8287931974, 044-25332548 इन नंबरों या फिर cowthanman.n.s@irctc.com tourismmas@irctc.com ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article