IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- 'ASSAM MEGHAYALA EX KOCHI' है। गुवाहाटी, शिलांग, मावलिननांग और काजीरंगा की यात्रा करने का आपके पास सुनहरा मौका है। यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है। कोच्ची से आपको फ्लाइट पकड़नी है। 13 दिसंबर 2025 को लगभग 18.50 बजे गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आपका आगमन होगा। होटल में स्थानांतरण और गुवाहाटी में रात्रि विश्राम के बाद आगे का कार्यक्रम होगा।
मावलिननांग मेघालय राज्य के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित है। यहां की सफाई और प्राकृतिक सुंदरता इसे अलग बनाती है। मावलिननांग को एशिया का सबसे साफ गांव कहा जाता है। यह अपने कम्युनिटी‑बेस्ड इको‑टूरिज्म प्रोजेक्ट्स के लिए मशहूर है। यहां की लिविंग रूट ब्रिजेस भी खास हैं, जो रबर के पेड़ों की जड़ों को बुनकर बनाई जाती हैं। इसके अलावा काजीरंगा नेशनल पार्क अपने-बिग फाइव जानवरों के लिए जाना जाता है। इनमें शामिल हैं- एक सींग वाला गैंडा, भारतीय हाथी, रॉयल बंगाल टाइगर, ईस्टर्न स्वैम्प डियर, जंगली जल भैंस।
कामाख्या मंदिर देश के सबसे बड़े शक्ति पीठों में से एक है। यह नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित है और हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल माना जाता है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि यहां आर्य और गैर-आर्य समुदायों की मान्यताएं और प्रथाएं मिलती हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 69550 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 53450, 52150 रुपए तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड SEA05 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबरों पर-8287932064, 8287932114, 8287932024, 8287932082 संपर्क कर सकते हैं।
