IRCTC Tour Package: धार्मिक यात्रा का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'DWARKA - BET DWARKA-SOMNATH WITH SASAN GIR EX RAJKOT' नाम से बेहद ही आकर्षक और शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको द्वारका, नागेश्वर, बेट द्वारका, पोरबंदर, सोमनाथ घूमने का मौका मिल रहा है। द्वारकाधीश मंदिर, गोमती घाट, बेयट द्वारका मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, पोरबंदर में सुदामा मंदिर, सोमनाथ बीच, सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर, भालका तीर्थ मंदिर और गीता मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों के दीदार आप कर पाएंगे।
5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 सिंतबर 2025 को सुबह राजकोट रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डा/बस स्टैंड से आपको पिक-अप कर लिया जाएगा। द्वारका पहुंचने पर होटल में चेक-इन आपको करना होगा। ध्यान देने योग्य बात ये है कि 22 सिंतबर के अलावा भी हफ्ते में किसी भी दिन के लिए आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन/हवाई अड्डा/बस स्टैंड तक आपको खुद के खर्चे पर पहुंचना होगा।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹28300 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹20700 और ₹17200 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹10400 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड WAH11 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901849, 9321901851, 9321901852 संपर्क कर सकते हैं।
