IRCTC Tour Package: शहर की व्यस्त जिंदगी की नीरसता से दूर, प्रकृति की गोद में जीवन और प्रकृति के खजानों से भरपूर एक ताजगी भरा पर्यटन स्थल आपका इंतजार कर रहा है। आईआरसीटीसी ने 'GREEN DOOARS LAND PACKAGE' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको डुआर्स- (लतागुड़ी) घूमने का मौका मिल रहा है। वनस्पतियों और जीवों की विविधता, मानव जीवन की विविधता और सजग पहाड़ों की उपस्थिति, डुआर्स के पर्यटन स्थलों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला बनाती है। प्रकृति, मानव और वन्य जीवन - यह शानदार तिकड़ी आपको एक अद्भुत यात्रा पर ले जाती है जो हमेशा आपके दिलों में बसी रहेगी।
4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 24 सिंतबर 2025 को न्यू माल जंक्शन (NMZ) रेलवे स्टेशन / सिलीगुड़ी स्टेशन पर आगमन और लतागुड़ी स्थानांतरण। होटल में चेक-इन करें और तरोताजा हों। दोपहर के भोजन के बाद सैर-सपाटा की शुरुआत होगी। 24 सिंतबर के अलावा भी आप हफ्ते के किसी भी दिन अपनी सहुलियत के हिसाब से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात ये है कि रेलवे स्टेशन तक आपको खुद के पैसों से आना होगा। इसका खर्चा पैकेज में शामिल नहीं है।
शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹21150 में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹14750 और ₹13550 है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹11170 तय किया गया है।
इस पैकेज का कोड EHH134 है। आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 7003125197, 8595904074 संपर्क कर सकते हैं।
