यात्रा

IRCTC Tour Package: परफेक्ट और यादगार वेकेशन का अनुभव, सिंगापुर और मलेशिया ट्रिप का अल्टीमेट मजा

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मौका मिल रही है। 6 दिन का ये मजेदार टूर पैकेज रहने वाला है। पैकेज से जुड़ी तमाम जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

परफेक्ट और यादगार वेकेशन का अनुभव

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने एक नया और शानदार इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसका नाम- SINGAPORE & MALAYSIA TOUR PACKAGE रखा गया है। यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, जिसमें आपको फ्लाइट के द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। यह टूर खासतौर पर परिवार के साथ घूमने-फिरने वालों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि उन्हें एक आरामदायक सफर मिल सके।

15 दिसंबर 2025 को कोलकाता के नेताजी सुभाष इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 3 घंटे पहले पहुंचें। चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी करें। फ्लाइट MH-185/611 में 00:10 बजे उड़ान भरें। सिंगापुर पहुंचें और एयरपोर्ट पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें।

हाफ-डे सिटी टूर-मर्लियन पार्क, सिटी हॉल और सनटेक सिटी के पास से गुजरें, चाइना टाउन देखें। भारतीय रेस्टोरेंट में लंच करें। होटल पहुंचकर चेक-इन करें। नाइट सफारी और ट्राम राइड का आनंद लें। आगे की यात्रा भी बेहद मजेदार रहने वाली है।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 1,26,500 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 1,07,800, 1,06,700 रुपए तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड EHO037G है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 8595904072, 9836918754 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article