यात्रा

IRCTC Tour Package: स्वर्ग से भी सुंदर सफर के लिए हो जाएं तैयार, केरल की अद्भुत खूबसूरती का करें दीदार

IRCTC Tour Package: हरियाली से लदे पहाड़ों, शांत बैकवॉटर और सुहावने समुद्र तटों के दीदार के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद किफायती और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC Tour Package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: प्रकृति की गोद में विश्राम करने का सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'MESMERIZING KERALA' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको केरल घूमने का मौका मिल रहा है। यात्रा के दौरान केरल के बैकवॉटर, जैसे अल्लप्पी और कुमारकोम, आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव देते हैं। पहाड़ों की ठंडी वादियों की सैर के लिए मुन्नार की यात्रा भी पैकेज में शामिल है। लक्जरी हाउसबोट में ठहरने का अनुभव और पहाड़ी वादियों और बैकवॉटर दोनों का आनंद आप इस पैकेज के तहत ले पाएंगे।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 1 नवम्बर 2025 को एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन/कोच्चि हवाई अड्डे से पिक-अप और होटल स्थानांतरण। इसके बाद शाम को मरीन ड्राइव जाएं और कोच्चि के होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। गौर करने वाली बात ये है कि अपनी सहूलियत के हिसाब से आप 1 नवम्बर के अलावा भी किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 65,550 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 34,100 और 26,540 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 12,055 रुपए है।

इस पैकेज का कोड SEH047 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप 0484 – 2382991/8287932117, 8287932117, 8287932117 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article