यात्रा

IRCTC Package: क्रिसमस का तोहफा, दुबई की यादगार यात्रा के लिए हो जाएं तैयार, जानें खर्चा

IRCTC Tour Package 2025: क्रिसमस को यादगार बनाना चाहते हैं? आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Dubai Christmas Delight tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: इस बार क्रिसमस पार्टी को और भी ज्यादा स्पेशल करने का आपके पास सुनहरा मौका है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'DUBAI CHRISTMAS DELIGHT' नाम से बेहद ही आकर्षक इंटरनेशल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको दुबई और अबू धाबीघूमने का मौका मिल रहा है। ये टूर पैकेज क्रिसमस की छुट्टियों में सपनों के शहर दुबई और अबू धाबी के मनमोहक आकर्षणों को कवर कर रहा है। सोचना बंद कीजिए और दुबई घूमने के लिए अभी इस पैकेज को बुक कीजिए लेकिन, उससे पहले कुछ डिटेल्स हैं जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। मिरेकल गार्डन की सैर, दुबई मॉल की सैर, बुर्ज खलीफा में प्रवेश, बारबेक्यू डिनर के साथ डेजर्ट सफारी सबकुछ इस पैकेज में शामिल है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 22 दिसंबर 2025 को इंदौर हवाई अड्डे से दुबई के लिए फ्लाइट लगभग 09:40 बजे उड़ान भरेगी। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग 19:00 बजे आगमन (लगभग 5 घंटे 10 मिनट का ठहराव और दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान परिवर्तन)।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 127000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 106500 रुपए और 104800 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 98700 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड WBO038 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-8287931726, 9321901862, 9321901861 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article