यात्रा

IRCTC Tour Package: दिव्य दक्षिण यात्रा, ज्योतिर्लिंग के साथ आध्यात्मिक सफर, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour package 2025: आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद ही आकर्षक और किफायती दिव्य दक्षिण यात्रा ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत 8 दिनों में सात महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन आप कर सकेंगे। पैकेज से जुड़ी जानकारी के बारे में यहां डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने ' DIVYA DAKSHIN YATRA WITH JYOTIRLINGA' नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको तिरुवन्नामलाई- रामेश्वरम - मदुरै - कन्याकुमारी - त्रिवेन्द्रम - त्रिची - तंजावुर की यात्रा करवाई जाएगी। इस टूर पैकेज के तहत 8 दिनों के दौरे में सात महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों की यात्रा आप कर सकेंगे। रामनाथस्वामी मंदिर, श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर, श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, बृहदेश्वर मंदिर, कुमारी अम्मन मंदिर की पावन यात्रा पैकेज में शामिल है।

8 दिन और 7 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 23 सिंतबर 2025 को जनगांव (ZN), वारंगल (WL) जैसे कई बोर्डिंग स्टेशन हैं जहां से आप ट्रेन पकड़ सकते हैं। तिरुवन्नामलाई रेलवे स्टेशन पहुंचने पर, नहाने-धोने और कपड़े बदलने के लिए आवास में स्थानांतरण करना होगा। चेक-आउट के बाद अरुणाचलम मंदिर के दर्शन के लिए, शाम को तिरुवन्नामलाई रेलवे स्टेशन पर उतरकर रामेश्वरम के लिए आगे की यात्रा कंटिन्यू होगी।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है आपको अलग से एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पेशेवर और मैत्रीपूर्ण टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी आपको पैकेज के तहत मिलेगी। इसके अलावा आईआरसीटीसी टूर मैनेजर आवश्यक सहायता के लिए पूरे टूर के दौरान यात्रा करेंगे।

इकॉनमी क्लास में ये ट्रिप आपको 14,100 रुपए में पड़ेगी। स्टेंडर्ड क्लास में किराया- 22,500 वहीं कंफर्ट क्लास में 29,500 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए भी आपको किराया देना होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड (SCZBG47) है। ज्यादा जानकारी के लिए 040-27702407 / 9701360701, 9281495843, 9281495845 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article