यात्रा

IRCTC Package: रेगिस्तान की रॉयल ट्रिप, घूम आओ जोधपुर और जैसलमेर, जानें डिटेल्स

राजस्थान की रेत और रॉयल खूबसूरती का अनुभव करने का आपके पास सुनहरा मौका है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको राजस्थान की शाही धरती का सफर का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

Image

IRCTC tour package 2025 (photo: canva)

IRCTC Tour Package 2025: राजस्थान की रेत, हवेलियां, किले और राजसी ठाठ—बाठ हर यात्री को अपनी ओर खींचते हैं। अगर आप राजस्थानी संस्कृति का अनुभव करने की सोच रहे तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने 'JODHPUR JAISALMER EX JODHPUR' नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको जोधपुर–जैसलमेर घूमने का मौका मिल रहा है। जोधपुर में घूमने की जगहें- मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, घंटाघर मार्केट, उमैद भवन पैलेस और जैसलमेर में घूमने की जगहें- जैसलमेर किला, पाटवों की हवेली, सम सैंड ड्यून्स हैं जहां घूमना मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होता है।

4 दिन और 3 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 13 नवम्बर 2025 को जोधपुर के रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे से पिक-अप आपको किया जाएगा। रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे तक आपको खुदकी सहूलियत के हिसाब से आना होगा। गौर करने वाली बात ये है कि 13 नवम्बर के अलावा भी आप किसी भी दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ट्रिप आपको 31,920 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 16,280 रुपए और 12,890 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 4,130 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड NJH091 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर-0141-4020192/193/194/198 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article